रिलायंस फाउंडेशन के ऑडियों कांफ्रेंस कार्यक्रम में पशु प्रबंधन पर चर्चा

0
630

26 अगस्त। पशुधन प्रहरी नेटवर्क

रांची के बुरमु प्रखंड में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा ऑडियों कांफ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा किसान भाई बहनों को पशुओ के स्वास्थ्य , रोग एवम रखरखाव के बारे जानकारी दी गयी , एव उनके समस्या का भी समाधान बतया गया। पशुपालकों को बताया गया कि वे बरसात के दिन में कैसे अपने पशुओं का रखरखाव तथा उचित प्रबंधन कर सकते हैं साथ ही उनको इस मौसम में होने वाली बीमारियों के विषय में भी जानकारी दी गई । इस दौरान पशु पालकों द्वारा पशु पालन से संबंधित विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे गए तथा उसका समाधान डॉ राजेश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया। डॉ सिंह ने पशुपालकों को परंपरागत पद्धति द्वारा पशुओं के उपचार के विषय में बताया कि वह कैसे अपने घर में उपलब्ध संसाधनों के द्वारा दवाई बनाकर के पशुओं का इलाज कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान संध्या कूजुर ने रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ़्री हेल्पलाइन नंबर 1800 419 8800 की जानकारी किसानों को दी जिस पर समय समय पर वह कृषि पशुपालन एवं मौसम संबंधित जानकारी ले सकते है।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Plantation drive on World Environment Day Veterinary Doctors to pay tribute fellow Vets who had expired due to COVID-19