डॉ. नरेश जिंदल पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान विभाग के नए विभागाध्यक्ष नियुक्त

0
1124

लुवास विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार डॉ. नरेश जिंदल वरिष्ठ वैज्ञानिक को पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य महामारी एवं विज्ञान विभाग का कार्यकारी विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति इस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने पर की गई है। डॉ नरेश जिंदल एक जाने-माने पशुचिकित्सा वैज्ञानिक है और पिछले 30 वर्षों से लुवास में पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने इस कार्यकाल के दौरान अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है जिन में मुख्यत: हरियाणा व आसपास के राज्यों के मुर्गीपालकों को अपनी सेवाएं देना शामिल है। डॉ. जिंदल ने मुर्गियों में होने वाले विषाणु जनित रोगों तथा माईक्रोटॉक्सीन पर महत्वपूर्ण कार्य किया है और उनके अनुसंधान को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित भी किया है। इसके अलावा उन्होंने पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य विज्ञान से सम्बन्धित शोध राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए है। वर्तमान में डॉ. नरेश जिंदल पशुचिकित्सा जनस्वास्थ्य विज्ञान विभाग में पशु रोग निदान प्रयोगशाला के प्रभारी का कार्यभार देख रहे है।

Source-LUVAS News

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  REPORT ON COMPREHENSIVE REFRESHER PROGRAMME (CRP-2) CONDUCTED BY CENTRE OF EXCELLENCE FOR AHIMAL HUSBANDRY, ANIMAL HUSBANDRY ACADEMY OF INDIA, HESSARGHATTA, BENGALURU