प्रेगा डी कीट से अब गाय भैंस का भी हो सकेगा गर्भ जांच, लगेंगे केवल 30 मिनट

0
8838

Prega D Kit अब गाय भैंस का भी हो सकेगा गर्भजांच : लगेंगे केवल 30 मिनट

पशुधन प्रहरी नेटवर्क, 12 नवंबर 2020

Prega D Kit देश में पहली बार गाय-भैंस की प्रेग्नेंसी किट बनी, 30 मिनट में होगी जांच, CIRB हिसार ने की तैयार

देशभर के पशुपालकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (CIRB) हिसार के साइंटिस्टों ने एक बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैंं। CIRB संस्थान ने गाय और भैंस के गर्भजांच के लिए किट विकसित की है। इस किट से केवल 30 मिनट में पशु के गर्भ की जांच हो जाएगी। यह जानकारी CIRB हिसार के निदेशक डॉ. SS दहिया ने खुद प्रेस के सामने यह बात साझा की।

डा दहिया ने बताया कि CIRB के वैज्ञानिकों ने गाय व भैंस की गर्भ जांच के लिए किट तैयार की है। इस किट को प्रेग-डी ( Prega D ) नाम दिया गया है। इससे केवल 30 मिनट में पशुओं के दो एमएल यूरिन की टेस्टिंग से पता चल जाएगा कि पशु गर्भवती है या नहीं । किट की कीमत अभी 300 रुपये तय की गई है। एक किट से 10 बार टेस्ट किया जा सकता है मतलब केवल 30 रूपयें में पता चल जाएगा कि पशु गर्भवती है या नहीं।

उन्होंने बताया कि देश में पहली बार ऐसी किट तैयार हुई है। पशु के दो एमएल यूरिन से पता लगाया जा सकेगा कि वह गर्भ से है या नहीं। CIRB संस्थान हिसार के इस प्रोजेक्ट में डॉ. एस के फलिया, डॉ. आर के शर्मा, डॉ. सुमन, डॉ. अर्चना सारंगी, डॉ. एके एस तोमर, डॉ. अनुराग भारद्वाज शामिल थे।
इन सबने मिलकर यह किट तैयार की है।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  The economics of an egg: It’s all pain and no gain for farmers