पशुचिकित्सकों की आवाज़ को मिली ताक़त: डॉ. टोप्पो संभालेंगे झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद की कमान

0
695

पशुचिकित्सकों की आवाज़ को मिली ताक़त: डॉ. टोप्पो संभालेंगे झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद की कमान

 

पशुधन प्रहरी न्यूज़ ब्यूरो, दिनांक 7 जनवरी 2026, रांची

झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष, ईमानदार, कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी डॉ. समसोन संजय टोप्पो ने झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद के निबंधक का विधिवत प्रभार ग्रहण किया। डॉ. टोप्पो विगत कई वर्षों से झारखण्ड पशु सेवा में कार्यरत सभी पशुचिकित्सकों के अधिकार, सम्मान, सेवा-सुरक्षा एवं पेशेवर हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। उनके समर्पण, पारदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के लिए पशुचिकित्सा समुदाय में उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

प्रभार ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में डॉ. टोप्पो ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी तीन माह के भीतर परिषद की चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए परिषद को एक सशक्त, सक्रिय एवं जवाबदेह संस्था के रूप में विकसित करना है। साथ ही राज्य में झोलाछाप पशुचिकित्सकों पर प्रभावी नियंत्रण तथा Schedule-H श्रेणी की दवाओं के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पशुचिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

इस अवसर पर झारखण्ड पशुचिकित्सा परिषद की अधीक्षक (तकनीकी) डॉ. जेनेट भगत ने परिषद की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि निबंधक का पद पिछले छह माह से रिक्त था, जिसे भरने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। उनके अथक प्रयासों से आज यह महत्वपूर्ण दायित्व पुनः सक्रिय हो सका है।

कार्यक्रम में डॉ. कविन्द्र नाथ सिंह (DAHO, रांची), डॉ. मनोज कुमार मनी (RO), डॉ. दीपक उरांव, डॉ. अंशु टोप्पो, डॉ. प्रतिमा, डॉ. राखी टोप्पो, डॉ. अमित, डॉ. पंकज, डॉ. रोजलीन, डॉ. निशि किरण वर्मा (सहायक निदेशक, कुक्कुट), डॉ. महिमा, डॉ. विजयन्त, डॉ. अभिनव, डॉ. दीप्ती मिंज एवं डॉ. तनवीर अख्तर सहित अनेक गणमान्य पशुचिकित्सक उपस्थित रहे।

READ MORE :  India–U.S. Trade Talks and the Dairy Sector: A Crucial Crossroads for Rural Livelihoods

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ललन वैद्य द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON