घोड़ी में गर्भपात: कारण, रोकथाम और समाधान

0
290
Artificial Intelligence (AI) in Animal Health Management: A Diagnostic Revolution and Future Prospects

घोड़ी में गर्भपात: कारण, रोकथाम और समाधान
लेखक: डॉ. अनूप कुमार, डॉ. मुकेश राजपुरोहित, डॉ. प्रत्यांशु श्रीवास्तव, डॉ. अमृता प्रियदर्शी, डॉ.आशुतोष मिश्रा

Corresponding author email: anoop.vet2017@gmail.com

भारत में जहां घुड़सवारी खेल, पुलिस एवं सेना की घुड़सवार इकाइयाँ, और घोड़ों की पारंपरिक नस्लों (जैसे मारवाड़ी, काठियावाड़ी) का संरक्षण किया जा रहा है, वहाँ उच्च गुणवत्ता वाली प्रजनन क्षमता बनाए रखना आवश्यक है। एक स्वस्थ घोड़ी के गर्भपात से न केवल एक जन्म रुकता है, बल्कि 12–18 महीने का प्रजनन चक्र प्रभावित होता है। इससे फार्म घोड़े का बच्चा उत्पत्ति दर  घट जाती है, और प्रशिक्षण योग्य युवा घोड़ों की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ता है। गर्भपात से जुड़ी बीमारियाँ यदि फार्म में बार-बार होती हैं, तो यह संक्रमण फैलने का केंद्र बन सकती हैं।घोड़ी में गर्भपात न केवल एक भ्रूण की हानि है, बल्कि यह प्रजनन दक्षता को कमजोर करने और घोड़े के फार्म की आर्थिक स्थिरता को प्रभावित करने वाली एक गंभीर समस्या है। अभी भी भारत में प्रजनन हानि के मामलों की पर्याप्त रिकॉर्डिंग और विश्लेषण नहीं हो पाता, जिससे पशुपालक वास्तविक कारणों की पहचान नहीं कर पाते और गर्भपात को “प्राकृतिक दुर्घटना” मानकर छोड़ देते हैं। इस लेख का उद्देश्य है कि घोड़ी में गर्भपात के प्रमुख वैज्ञानिक कारणों को  प्रस्तुत किया जाए और रोकथाम एवं प्रबंधन की व्यावहारिक रणनीतियाँ दी जाएँ|

  1. संक्रामक कारण:-

संक्रामक रोगाणु गर्भपात का एक प्रमुख कारण हैं और इन्हें समय पर पहचानकर नियंत्रित किया जा सकता है।

  • वायरल संक्रमण
    • प्रमुख वायरस:इक्वाइन आर्टराइटिस वायरस (EAV),इक्वाइन हर्पीसवायरस (EHV-1 और EHV-4), वेस्ट नाइल वायरस (WNV)
    • संक्रमण के स्रोत:संक्रमित घोड़ों के श्वसन स्राव, प्रजनन क्रिया या मच्छर/कीटों द्वारा फैलाव।
    • प्रभाव:गर्भपात, भ्रूण की मृत्यु या जन्म के बाद बच्चे की कमजोरी।
  • बैक्टीरियल संक्रमण
    • प्रमुख बैक्टीरिया:साल्मोनेला अबॉर्टस इक्वाई, स्ट्रेप्टोकोकस ज़ूएपिडेमिकस, ई. कोलाई
    • संक्रमण का मार्ग:दूषित पानी, चारा या सीधे संपर्क से।
    • प्रभाव:प्लेसेंटा में संक्रमण (प्लेसेंटाइटिस) और गर्भावस्था के अंतिम चरण में गर्भपात।
  • फंगल संक्रमण
    • प्रमुख फंगस:एस्परजिलस स्पीशीज
    • स्रोत:फफूंदी लगा चारा या गंदा बिस्तर।
    • प्रभाव:प्लेसेंटा को नुकसान पहुंचाकर गर्भपात।
  • परजीवी संक्रमण
    • प्रमुख परजीवी:नियोस्पोरा कैनिनम, थीलिरिया इक्वाई
    • संक्रमण मार्ग:टिकों या संक्रमित जानवरों के माध्यम से।
    • प्रभाव:भ्रूण की विकृतियाँ या गर्भपात।
  1. गैर-संक्रामक कारण :-
READ MORE :  BEST MANAGEMENT PRACTICES (BMPs) FOR A SUCCESSFUL STUD FARM

संक्रमण के अलावा, कई अन्य कारक भी घोड़ी में गर्भपात को जन्म दे सकते हैं।

  • जुड़वाँ गर्भधारण:- घोड़ियों में गर्भाशय आमतौर पर एक ही भ्रूण को विकसित करने के लिए अनुकूलित होता है।जुड़वाँ भ्रूण होने पर पोषण और स्थान की कमी के कारण गर्भपात हो सकता है।
  • हार्मोनल असंतुलन:-प्रोजेस्टेरोन की कमी:यह हार्मोन गर्भावस्था को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से गर्भपात हो सकता है।
  • गर्भनाल की समस्याएँ:- अधिक मरोडयदि गर्भनाल अत्यधिक
    मुड़ जाती है, तो भ्रूण को ऑक्सीजन और पोषण की आपूर्ति बाधित होती है, जिससे गर्भपात हो सकता है।
  • विषाक्त पदार्थों का प्रभाव:-  मायकोटॉक्सिन- फफूंदी युक्त चारे के सेवन से प्रजनन अंगों को नुकसान पहुँचता है। कीटनाशक या जहरीले पौधे: कुछ पौधे (जैसे लीची के बीज) घोड़ियों में गर्भपात का कारण बन सकते हैं।
  • प्रबंधन संबंधी त्रुटियाँ:- अत्यधिक तनाव: देर से गर्भावस्था में लंबी यात्रा या अचानक  परिवर्तन। गलत पोषण: कैल्शियम, सेलेनियम या विटामिन ई की कमी , चोट या  झटका: गर्भवती घोड़ी को अचानक लगी चोट।
  1. रोकथाम एवं समाधान
  • संक्रामक कारणों की रोकथाम
    1. टीकाकरण:इक्वाइन हर्पीसवायरस, वेस्ट नाइल वायरस और अन्य संक्रामक रोगों के लिए नियमित टीकाकरण कराएँ।
    2. बायोसिक्योरिटी:नए घोड़ों को क्वारंटाइन करेंऔर फार्म को साफ और कीटाणुरहित रखें।
    3. नियमित जाँच:एंजाइम-लिंक्ड इम्यूनो-सॉरबेंट एसे, पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन जैसे टेस्ट से संक्रमण की पहचान करें।
  • गैर-संक्रामक कारणों का प्रबंधन
    1. अल्ट्रासाउंड जाँच:गर्भावस्था के शुरुआती चरण में ही जुड़वाँ भ्रूण की पहचान कर लें।
    2. हार्मोनल सपोर्ट:प्रोजेस्टेरोन इंजेक्शन या सप्लीमेंट्स दें।
    3. सुरक्षित आहार:फफूंदी रहित और पोषक तत्वों से भरपूर चारा दें।
    4. तनाव प्रबंधन:गर्भवती घोड़ी को शांत वातावरण दें और अचानक बदलाव से बचाएँ।
  • नैतिक प्रजनन एवं पोषण का दृष्टिकोण
  • नैतिक प्रजनन:
    1. अत्यधिक चयनऔर केवल कुछ ही लोकप्रिय “सीर” का दोहरावपूर्वक उपयोग, एक समय के बाद ‘आनुवंशिक विविधता’ को सीमित कर देता है।
    2. इससे नस्लों मेंवंशागत रोगों की आशंका बढ़ती है, प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है एवं दीर्घकालीन रूप से संतान की गुणवत्ता घट सकती है
    3. भारतीय नस्ल संरक्षण कार्यक्रमोंमें यह विशेष ध्यान देने योग्य है, विशेषकर मारवाड़ी, सिंधी, ज़नज़ीरा जैसी पारंपरिक घोड़ी नस्लों में।
    4. समाधान:प्रजनन के लिएअलग-अलग खून की रेखाओं  का चयन; जीनोमिक परीक्षण द्वारा स्वस्थ और विविध जीन पूल की पहचान; नस्ल-रजिस्ट्रियों और प्रजनन लॉग का वैज्ञानिक रखरखाव; सार्वजनिक और निजी घोड़ा फार्मों में ‘एथिकल ब्रीडिंग कोड्स’ लागू करना
  • पोषण संबंधी जागरूकता: मायकोटॉक्सिन से बचाव:-
    1. मायकोटॉक्सिन यानी फफूंदीजनित विषैले तत्व अक्सरखराब संग्रहित भूसा, दाना या चारा; अत्यधिक नमी वाले भंडारण क्षेत्रों और बारिश के मौसम में संक्रमित अनाज में पाए जाते हैं।ये घोड़ियों में:प्रजनन हानि, गर्भपात, यकृत और किडनी संबंधी विकृति और प्रतिरक्षा में कमी जैसे प्रभाव डाल सकते हैं।
    2. भारतीय संदर्भ मेंकम लागत वाले प्राकृतिक विकल्प मायकोटॉक्सिन नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं:
READ MORE :  Malassezia Dermatitis (Yeast Infections) in Dogs: Causes, Treatments, Prevention
उपाय लाभ
नीम की सूखी पत्तियाँ प्राकृतिक एंटीफंगल गुण, चारे में मिलाकर दिया जा सकता है
भुनी हुई मेथी और सौंफ पाचन ठीक रखती हैं, आंतरिक सूजन कम करती हैं
गुड़ के साथ चूना पानी अफ्लाटॉक्सिन की क्रिया को कम करने में सहायक
अश्वगंधा/गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हर्बल विकल्प

साथ ही:

  • चारे का भंडारण सूखे, हवादार स्थानों में करें
  • साल में कम से कम एक बार चारे की फफूंदी जांच करवाएं
  • यदि संभव हो तोमायकोटॉक्सिन बाइंडर का प्रयोग करें (जैसे बेंटोनाइट क्ले या एक्टिवेटिड चारकोल)
  • निष्कर्ष

घोड़ी में गर्भपात एक जटिल समस्या है, जिसके कारणों को समझकर ही इसे नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित टीकाकरण, वैज्ञानिक प्रबंधन और समय पर पशु चिकित्सक से परामर्श इस समस्या से निपटने के सबसे प्रभावी तरीके हैं।

एक स्वस्थ घोड़ी ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। सही देखभाल, सजगता और विज्ञान के संयोग से हम गर्भपात की दर को कम कर सकते हैं।”

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON