पशुओं में दांतों द्वारा आयु का अनुमान

0
2925
AGE ESTIMATION BY TEETH IN LIVESTOCK

पशुओं में दांतों द्वारा आयु का अनुमान

यह विधि पशुओं की आयु ज्ञात करने की सबसे उपयुक्त विधि है. गाय, भैंस में उपरी जबड़ा में दांत नहीं होता है, बल्कि जबड़ा मांस का ठोस जबड़ा होता है जिसे डेन्टल पेड (Dental Pad) कहते हैं.

पशुओं के दांतों का प्रकार –

1 . INCISORS (इनसाईजर) – I – यह दांत भोजन को पकड़ने वाला दांत होता है, जो की जबड़ा में सबसे आगे मौजूद होता है.

  1. CANINE (केनाइन)– C– यह मांस आदि को काटने वाले दांत होते है, जो इनसाईजर के बाद होते है. यह दांत गाय, भैंस और शाकाहारी पशुओं में नहीं होता है. यह दांत मांसाहारी पशु कुत्ता, लोमड़ी, शेर, बाघ आदि में होता है.
  2. Premolar (प्रीमोलर)– P– यह खाना या अन्य भोज्य पदार्थ को चबाने वाला दांत होता है. जोकि केनाइन के बाद होता है.
  3. MOLAR (मोलर)– M– यह दांत खाना या भोजन आदि को चबाने और पिसने का कार्य करता है. जोकि प्रीमोलर के बाद होता है.

जुगाली करने वाले पशुओं के उपरे जबड़ों में Incisor नहीं होते हैं उनके स्थान पर डेन्टल पैड होता है. बछड़ों के जन्म के समय से दो सप्ताह तक बछड़े के निचे के जबड़ों में 4-8 स्थायी Incisor दांत पाये जाते हैं और छः माह की उम्र में अस्थायी दांत पूर्ण विकसित होते हैं.

बछड़ों में अस्थायी दांत – सबसे पहले दांत के आधार पर पशुओ का उम्र ज्ञात करने के लिये पशुओ का दांत कच्चे (दूध के दांत) हैं या पक्के यह जानना जरुरी होता है. पशुओं में कच्चे दांत के टूटने के बाद पक्के दांत निकलते है. पक्के दांत आकार में बड़े और लम्बे चौड़े होते हैं.

READ MORE :   दूध में Aflatoxin M1: एक खतरनाक जोखिम

कच्चे दांतों (दूध के दांत) से उम्र की जानकारी –

1 . जन्म के समय बछड़े का 2 कच्चा दांत होता है.

  1. 7 दिन के उम्र के बछड़ों में 4 कच्चे दांत आ जाते है.
  2. 15 दिन के बछड़ों में 6 कच्चे दांत आ जाते है.
  3. बछड़ों का उम्र 30-45 दिन की उम्र में 8 कच्चे दांत आ जाते है.
  4. बछड़े के 5-6 माह की उम्र होने पर पहला जोड़ा दाढ़ निकलता है.
  5. बछड़े का उम्र 15 से 16 माह की उम्र होने पर दूसरा जोड़ा दाढ़ निकलता है.
  6. 24 से 28 माह के उम्र के बछड़ो तीसरा जोड़ा दाढ़ निकालता है.

पक्के दांतों से उम्र की जानकारी –

1 . एक जोड़ी पक्के (2 दांत) दांत होने पर गौवंशी पशु का उम्र 2 वर्ष से 2.5 वर्ष के उम्र का होता है तथा भैंसवंशी पशु में दो जोड़ी पक्के दांत आने पर 2.5 वर्ष से 3 वर्ष के उम्र का होता है.

  1. दो जोड़ी पक्के (4 दांत) दांत होने पर गौवंशीय पशु का उम्र 3 वर्ष और भैंस वंशीय पशु का उम्र 3.5 वर्ष होता है.
  2. तीन जोड़ी पक्के (6 दांत) दांत होने पर गौवंशीय पशु का उम्र 4 वर्ष और भैंस वंशीय पशु का उम्र 4.5 वर्ष होता है.
  3. चार जोड़ी पक्के (8 दांत) दांत होने पर गौवंशीय पशु का उम्र 5 वर्ष और भैंस वंशीय पशु का उम्र 5.5 से 6 वर्ष होता है.

दांतों के घिसने से उम्र की जानकारी –

1 . गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं में 6 वर्ष से 7 वर्ष की उम्र होने पर दांत की मध्यम कर्तन घिस जाते है.

  1. गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं में 7 वर्ष से 8 वर्ष की उम्र होने पर दांत की दुसरे कर्तन घिस जाते है.
  2. गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं में 8 वर्ष से 9.5 वर्ष की उम्र होने पर दांत की तीसरे कर्तन घिस जाते है.
  3. गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं में 11 वर्ष की उम्र होने पर दांत की चौथे कर्तन भी घिस जाते है.
READ MORE :  Summer stress management in livestock

गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं में 7-8 वर्ष की आयु में सभी Incisor दांत घिसना प्रारंभ हो जाता है और 12 वर्ष की आयु तक दांत काफ़ी हद तक घिस जाते हैं और उसके बीच काफी अंतर हो जाता है.

पशुओं में दांतों द्वारा आयु का अनुमान

पशुओं में दांतों द्वारा आयु का अनुमान

पशुओं में दांतों द्वारा आयु का अनुमान

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON