काउ कडलिंग / गाय के साथ में वक्त बिताएं, गले लगाएं और तनाव दूर करें; एक घंटे की फीस 5200 रु

0
418

 

काउ कडलिंग / गाय के साथ में वक्त बिताएं, गले लगाएं और तनाव दूर करें; एक घंटे की फीस 5200 रु

 

 

  • यूरोपियन देशों के बाद अब न्यूयॉर्क में शुरू हुई काउ कडलिंग सर्विस
  • माउंटेन हाउस फार्म की सुजन वूलर्स नीदरलैंड्स से लाई दोगाय 
  • दावा- सेशन के दौरान व्यक्ति शांत माहौल में रहता है, रिलेक्स और तनाव से मुक्ति मिलती है

पशुधन प्रहरी नेटवर्क ,Aug 01, 2019, 12:10 PM IST

न्यूयॉर्क. यूरोपियन देशों में काउ कडलिंग (गाय को लाड दुलार करना) के सेशन काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन अब अमेरिकियों के लिए भी यह सुविधा न्यूयॉर्क में शुरू हो गई है। एक घंटे के लिए 75 डॉलर (करीब 5200 रुपए) खर्च करने होंगे। इसके बाद व्यक्ति गाय के साथ शांत माहौल में रह सकता है, ताकि उनका तनाव दूर हो सके। इससे लोगों का तनाव दूर होगा।

अभी न्ययूॉर्क के 33 एकड़ में फैले माउंटेन हाउस फार्म में यह सुविधा शुरू हुई है। इस फार्म में पिछले 9 सालों से घोड़ों के साथ वेलनेस सेशन चल रहे थे, लेकिन काउ कडलिंग को अभी शुरू किया गया है। फार्म की मालकिन सुजन वूलर्स मूल रूप से नीदरलैंड्स की हैं। पति के साथ न्यूयॉर्क में फार्म चलाती हैं। गाय के साथ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद वह नीदरलैंड्स से दो गाय लाईं और यह सेशन शुरू कर दिए।

दिन में एक या दो सेशन्स होते हैं

  1. स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड्स में स्ट्रेस दूर करने के लिए काउ कडलिंग सेशन्स होते हैं। वूलर्स बताती हैं, सच कहूं तो मैं नहीं जानती थी कि अमेरिका में काओ कडलिंग और इसके फायदों से लोग अंजान हैं। इसलिए मैं अपनी दो गायों बोनी और बेला को यहां ले आई। लोगों को डॉग और कैट थेरेपी के बारे में तो काफी पता है, लेकिन बड़े जानवरों से वे दूर ही रहते हैं।
  2. गाय का शांत व्यवहार लोगों को रिलेक्स महसूस करवाता है। बस एक शांत माहौल में गाय के साथ रहकर उसके दिल की धड़कन को सुनें, आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाएंगे। हमारे फार्म में दिन में काउ कडलिंग के दो सेशन ही होते हैं।
READ MORE :  Cattle feed makers get more time to adhere to BIS norms

साभार – Dainik Bhaskar

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON