केंद्र सरकार देसी नस्ल की गायों का संरक्षण करेगी : केंद्रीए पशुपालन एवम डेयरी मंत्री

0
316

 

केंद्र सरकार देसी नस्ल की गायों का संरक्षण करेगी: केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

पशुधन प्रहरी नेटवर्क,
नई दिल्ली, 25 जून 2019,

केंद्रीय डेयरी एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया है कि गोकुल मिशन के तहत देसी नस्ल की गाय के संरक्षण के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। अगले पांच वर्षो में स्थानीय नस्लें भी विदेशी जैसी होंगी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन के सवालों का जवाब देते हुए डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गायों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन खेती से ज्यादा लाभकारी है।

श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वंश जांच कार्यक्रम और देसी नस्ल के उच्च जेनेटिक मेरिट सांड की उत्पत्ति के लिए नस्ल चयन कार्यक्रम, भ्रूण हस्तांतरण तकनीक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन लैब शुरू किए जा रहे हैं। बछड़े की जगह बछिया के जन्म के लिए भी सुविधा विकसित की जा रही है।

 

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Farmers need more than just ‘shraddha’ to keep cattle, says cow commission chief Kathiria