क्या आप भी पीते हैं गाय का दूध? जानिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह

0
887

गाय का दूध एक ऐसा आहार है जिस पर पोषण विज्ञानी अलग-अलग राय रखते हैं और इसी कारण वर्षों से इस पर विवाद बना हुआ है। क्या इसे इंसानों के भोजन का हिस्सा होना चाहिए? यह इंसान के लिए कितना स्वास्थ्यवर्धक है? कई हजार साल पहले गाय को पालतू बनाया गया था। तब से दूध और इससे बनी चीजें हमारे भोजन का हिस्सा हैं। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि 10 हजार सालों से यह हमारे खान-पान का हिस्सा रहे हैं। लेकिन कई इसे इंसानों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं मानते हैं। इस विचार का समर्थन करने वाली आवाजें तेजी से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। यही कारण है कि इसकी खपत में भी लगातार गिरावट आ रही है और वह भी बहुत तेजी से अमरीका में घटी दूध की खपत.
अमरीका के कृषि विभाग के अनुसार साल 1970 के बाद से देश में दूध की खपत में 40 फीसदी की कमी आई है। कई यह भी मानते हैं कि यह कमी दूध के विकल्पों की वजह से आई है, जैसे कि सोया मिल्क और बादाम मिल्क आदि। वीगन (शाकाहारी) होने के चलन ने भी इसकी खपत को प्रभावित किया है। वीगन वे लोग होते हैं जो मांस और पशुओं से जुड़े किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। इनमें दूध और अंडे भी शामिल होते हैं। इसके अलावा दुनिया की करीब 65 फीसदी आबादी में लैक्टोज (दूध में पाया जाने वाला शुगर) को पचाने की सीमित क्षमता होने के कारण भी खपत गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

READ MORE :  Factors affecting nature of milk

अब सवाल यह उठता है कि दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या इसके विपरीत, इससे शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों से बचने के लिए इसका इस्तेमाल रोकना चाहिए ?

कितना स्वास्थ्यवर्धक है दूध?

पहले इस पर बात करते हैं कि दूध इंसानों के लिए कितना स्वास्थवर्धक है। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार गाय का दूध और उससे बनी चीजें, जैसे पनीर, दही, मक्खन बड़ी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करते हैं, जो संतुलित आहार के लिए जरूरी हैं।

अमरीका के न्यूट्रिशनिस्ट डोनल्ड हेंसरड बताते हैं कि कैल्शियम और प्रोटीन के अलावा दूध में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। यह विटामिन ए और डी का बेहतर स्रोत है। वो समझाते हैं, “आपको यह स्पष्ट करना जरूरी है कि गाय का दूध पौष्टिक और स्वास्थ्य के फायदेमंद है लेकिन शायद यह उतना आवश्यक नहीं है जितना वर्षों से बताया गया है।”

ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन के मुताबिक, बच्चों और बड़ों को जितनी मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन, जिंक और आयोडीन की जरूरत होती है, वह उनका खाना पूरा नहीं कर पाता है। और दूध में यह सबकुछ पाया जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट शार्लोट स्टर्लिंग-रीड ने बीबीसी को बताया कि, “प्राकृतिक दूध के अन्य विकल्पों के साथ समस्या यह है कि उनमें पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से नहीं होते हैं। इन पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीके से डाला जाता है। इसलिए शायद वे आपको उतना फायदा न पहुंचाए जितने की आप उम्मीद कर रहे हैं।”

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी

प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होने वाले दूध व्यायाम करने वालों के लिए फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट रेनी मैकग्रेगर ने बीबीसी को बताया, “यह एक संपूर्ण भोजन है, जिसमें कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन का सही अनुपात होता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है।” यह बच्चों के लिए कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत भी है। गर्भवती महिलाओं को इसे पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह भ्रूण की हड्डियों के निर्माण और उसके विकास में मदद करता है। 300 मिलीलीटर दूध के एक ग्लास में करीब 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो एक से तीन साल तक के बच्चों की दैनिक जरूरत का आधा है। हालांकि, एनएचएस एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध नहीं पिलाने की सलाह देता है।

READ MORE :  The Benefits of AI (Artificial Insemination) in Dairy Farming You’ll Want to Know

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी
प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होने वाले दूध व्यायाम करने वालों के लिए फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट रेनी मैकग्रेगर ने बीबीसी को बताया, “यह एक संपूर्ण भोजन है, जिसमें कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन का सही अनुपात होता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है।” यह बच्चों के लिए कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत भी है। गर्भवती महिलाओं को इसे पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह भ्रूण की हड्डियों के निर्माण और उसके विकास में मदद करता है। 300 मिलीलीटर दूध के एक ग्लास में करीब 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो एक से तीन साल तक के बच्चों की दैनिक जरूरत का आधा है। हालांकि, एनएचएस एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध नहीं पिलाने की सलाह देता है।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON