प्रतिष्ठित सम्मान “पशुधन समृद्धि इंडिया पुरस्कार 2020” के लिए नामांकन आमंत्रित

0
197

प्रतिष्ठित सम्मान “पशुधन समृद्धि इंडिया पुरस्कार 2020” के लिए नामांकन आमंत्रित
—————————————-
किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमारे देश की 60 % से भी ज़्यादा जनसँख्या कृषि तथा पशुपालन पर आधारित है। भारत में “पशुधन प्रहरी “ऐसि संस्था हैं जो किसानों को उनके प्रयासों और कृषि /पशुपालन में सुधार करने के लिए, नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती है और किसानो को उनके विशिष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी करती हैं।
केवल पुरस्कार देने भर से हम कृषि/ पशुपालन में नयी दिशा नहीं ला सकते परन्तु सम्मान देकर हम निश्चित रूप से अपने किसान भाइयों के प्रयासों की सराहना तो कर ही सकते हैं।

कृषि तथा पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार देने की योजना हेै।
यह पुरस्कार पशुधन प्रहरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तरपर दीये जानेवाले प्रतिष्ठित सम्मान है। इस सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र (सम्मान पत्र) दिया जाएगा है।

पशुधन प्रहरी द्वारा प्रदान किये जानेवाले प्रतिष्ठित सम्मान / पुरस्कारो के लिए नामांकन और सिफारिशें शुरू की गई है। पशुधन समृद्धि पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 है।
विभिन्न संस्थानों/संस्थाओं/ट्रस्टों और कई अन्य स्रोतों से भी व्यापक आधार पर विचार करने के लिए नामांकन और सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं।

पशुधन समृद्धि पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल WhatsApp No. 9431309542
तथा ई-मेल pashudhanpraharee@gmail.com पर प्राप्त की जाएंगी। नामांकन और सिफारिशों में सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से नामांकित व्यक्ति की प्रतिष्ठित (विशिष्ट/उल्लेखनीय) और असाधारण उपलब्धियां, उनके या उसके संबंधित क्षेत्र, सेवा आदि विवरण शामिल होने चाहिए।

READ MORE :  विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर, प्रगतिशील डेयरी फार्मर "डॉ वर्गीज कुरियन इनोवेटिव डेयरी फार्मर अवार्ड "से सम्मानित होंगे

पशुधन समृद्धि सम्मान पुरस्कारों की घोषणा हर साल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में की जाती है। यह पुरस्कार कृषि एवं पशुपालन, मत्स्य के सभी क्षेत्रों मे उससे संबंधित व्यक्ति / संस्था के विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और सेवाओं के लिए प्रदान किये जाते है। स्पर्धा, व्यवसाय, स्थिति या लिंग (race, occupation, position or sex) के भेदभाव के बिना सभी कृषि एवं पशुपालन से जुड़े लोग इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।
इस पुरस्कार के विषय में विशेष जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर के नॉमिनेशन का फॉर्मेट डाउनलोड कीजिए

 

NB- DUE TO SOME UNAVOIDABLE CIRCUMSTANCES THE PROPOSED EVENT HAS BEEN POSTPONED TILL FURTHER NOTICE.

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON