राज्य के पहला दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का आज राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

0
458

पशुधन प्रहरी नेटवर्क , 19 अगस्त 2019 

 

दुमका: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंच रही है। राज्यपाल सोमवार को हंसडीहा में राज्य का पहला दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। मुख्य समारोह हंसडीहा के महाविद्यालय परिसर में अपराह्न 3.00 बजे से होगा। मौके पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा महाविद्यालय के छात्र तथा छात्राओं का छात्रावास का शिलान्यास रखेंगी। समारोह की अध्यक्षता कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर कुमार सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद गोड्डा निशिकांत दुबे भी उपस्थित रहेंगे। इस महाविद्यालय का नाम संताल हूल की अमर शहीद बहने के नाम पर फूलों – झानो दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रखा गया है। इसकी शुरूआत कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा संकाय में वर्ष 2017 में हुई थी। इस महाविद्यालय में 2 वर्षों के कुल 48 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह राज्य का पहला दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संथाल परगना प्रमंडल में संचालित यह तीसरा महाविद्यालय होगा। मौके पर कुलपति विश्वविद्यालय के कुलसचिव, अधिष्ठातागण, निर्देशकगण, सह अधिष्ठातागण, प्राध्यापकगण शिक्षक, वैज्ञानिकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के कार्यक्रम के मद्देनजर दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने रविवार को हंसडीहा दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उद्घाटन समारोह में विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाना है।

साभार-ranchiexpress

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Brucella Canis, Incurable Dog Disease, Spreads To Humans In UK