रिलायंस फाउण्डेशन की पशुपालको को सलाह

0
268

बकरी पालन से संबंधित आवश्यक बातें

बकरी पालकों को निम्नलिखित बातों पर ध्यान देनी चाहिए

  • ब्लैक बंगाल बकरी का प्रजनन बीटल या सिरोही नस्ल के बकरों से करावें।
  • पाठी का प्रथम प्रजनन 8-10 माह की उम्र के बाद ही करावें।
  • बीटल या सिरोही नस्ल से उत्पन्न संकर पाठी या बकरी का प्रजनन संकर बकरा से करावें।
  • बकरा और बकरी के बीच नजदीकी संबंध नहीं होनी चाहिए।
  • बकरा और बकरी को अलग-अलग रखना चाहिए।
  • पाठी अथवा बकरियों को गर्म होने के 10-12 एवं 24-26 घंटों के बीच 2 बार पाल दिलावें।
  • बच्चा देने के 30 दिनों के बाद ही गर्म होने पर पाल दिलावें।
  • गाभीन बकरियों को गर्भावस्था के अन्तिम डेढ़ महीने में चराने के अतिरिक्त कम से कम 200 ग्राम दाना का मिश्रण अवश्य दें।
  • बकरियों के आवास में प्रति बकरी 10-12 वर्गफीट का जगह दें तथा एक घर में एक साथ 20 बकरियों से ज्यादा नहीं रखें।
  • बच्चा जन्म के समय बकरियों को साफ-सुथरा जगह पर पुआल आदि पर रखें।
  • बच्चा जन्म के समय अगर मदद की आवश्यकता हो तो साबुन से हाथ धोकर मदद करना चाहिए।
  • जन्म के उपरान्त नाभि को 3 इंच नीचे से नया ब्लेड से काट दें तथा डिटोल या टिन्चर आयोडिन या वोकांडिन लगा दें। यह दवा 2-3 दिनों तक लगावें।
  • बकरी खास कर बच्चों को ठंढ से बचावें।
  • बच्चों को माँ के साथ रखें तथा रात में माँ से अलग कर टोकरी से ढक कर रखें।
  • नर बच्चों का बंध्याकरण 2 माह की उम्र में करावें।
  • बकरी के आवास को साफ-सुथरा एवं हवादार रखें।
  • अगर संभव हो तो घर के अन्दर मचान पर बकरी तथा बकरी के बच्चों को रखें।
  • बकरी के बच्चों को समय-समय पर टेट्रासाइकलिन दवा पानी में मिलाकर पिलावें जिससे न्यूमोनिया का प्रकोप कम होगा।
  • बकरी के बच्चों को कोकसोडिओसीस के प्रकोप से बचाने की दवा डॉक्टर की सलाह से करें।
  • तीन माह से अधिक उम्र के प्रत्येक बच्चों एवं बकरियों को इन्टेरोटोक्सिमिया का टीका अवश्य लगवायें।
  • बकरी तथा इनके बच्चों को नियमित रूप से कृमि नाशक दवा दें।
  • बकरियों को नियमित रूप से खुजली से बचाव के लिए जहर स्नान करावे तथा आवास में छिड़काव करें।
  • बीमार बकरी का उपचार डॉक्टर की सलाह पर करें।
  • नर का वजन 15 किलो ग्राम होने पर मांस हेतु व्यवहार में लायें।
  • खस्सी और पाठी की बिक्री 9-10 माह की उम्र में करना लाभप्रद है।
  • By-डॉ राजेश कुमार सिंह ,Livestock consultant, jamshedpur,9431309542
  • NB-अधिक जानकारी के लिए सुबह 9:30 से शाम 7:30 के मध्य टोल फ्री नं 18004198800 पर संपर्क करें। 
Please follow and like us:
Follow by Email
Facebook

Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  खनिज एवं विटामिन की कमी से होने वाले मुर्गियों के प्रमुख रोग तथा उसका समाधान