बकरी पालन: एक ग्रामीण व्यवसाय

0
1171

 

बकरी पालन: एक ग्रामीण व्यवसाय

  

परिचय

बकरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे प्राप्त होनेवाली वस्तुएं, दूध, बाल, चमड़े जैविक खाद इत्यादि सभी प्रकार से लाभदायक है। इसके पालन-पोषण में थोड़ी सावधानी एवं जानकारी से अधिक से अधिक लाभ मिलता है।

प्रजनन

अच्छी नस्ल की मांसवाली या दूधवाली या दोनों प्रकार की बकरी देशी या संकर का चुनाव करें।

बकरी गर्म होने पर देशी, विदेशी या संकर नस्ल से पाल दिलवाएं। इसकी सुविधा राँची पशुचिकित्सा महाविद्यालय में उपलब्ध है।

पाल दिलाने का उचित समय

गर्म होने के 20-30 घंटे के अंदर ही प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से गर्भाधान कराएँ। अधिक समय यह ध्यान देना चाहिए कि बच्चे अधिक जाड़े या गर्मी के मौसम में पैदा नहीं हों ।

बच्चा पैदा होने का उचित समय

लगभग 145-150 दिनों के गर्भाधान के बाद बच्चों का जन्म होता है। अत: पाल दिलाते समय यह ध्यान देना चाहिए कि बच्चे अधिक जाड़े या गर्मी के मौसम में पैदा नहीं हों।

गाभिन बकरी की देखभाल

बकरियों को सुबह 8 बजे से 11 बजे तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक चराना चाहिए। दोपहर के समय में अधिक धूप-गर्मी से बचाना चाहिए। सुबह या शाम को 200-250 ग्राम दाना प्रति बकरी देना चाहिए।

पीने का पानी: स्वच्छ जल पूरी मात्रा में मिलनी चाहिए।

रखरखाव तथा बीमारियों से बचाव

छोटे बच्चों को जन्म के बाद से ही फेन्सा देते रहना चाहिए। इसमें पोषण के अलावा रोग निरोधक शक्ति भी है। छोटे बच्चों को ठंडक से बचाना चाहिए। समय-समय पर परजीवी से बचाव के लिए दवा पिलानी चाहिए। समय-समय पर पैखाना जांच कराकर उचित कृमिनाशक दवाई दें। आवश्यकता पड़ने पर पशुचिकित्सक से सलाह लें।

बकरी का दूध

यह दूध अति सुपाच्य है और मनुष्य के छोटे बच्चों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। इसके सूक्ष्म पोषक तत्व जल्दी ही पच जाते हैं। इसमें शरीर पोषण की अधिक क्षमता है, जो माता के दूध के समतुल्य है तथा इसमें रोग-निरोधक गुण भी मौजूद हैं।

बकरी पालन सम्बन्धी आवश्यक बातें

  1. ब्लैक बंगाल बकरी का प्रजनन बीटल नस्ल के बकरी से करायें।
  2. पाठी का प्रथम प्रजनन 8-10 माह की उम्र के बाद ही करायें।
  3. बीटल नस्ल से पैदा संकर पाठी या बकरी का प्रजनन संकर बकरा से करायें।
  4. बकरा और बकरी के बीच नजदीकी सम्बन्ध नहीं होना चाहिए।
  5. बकरियों के गर्म होने के 10-12 एवं 24-28 घंटों के बीच 2 बार पाल दिलाएँ।
  6. बच्चा देने के 30 दिनों के बाद ही गर्म होने पर पाल दिलाएँ।
  7. गाभिन बकरियों को गर्भावस्था के अंतिम डेढ़ महीने में चराने के अतिरिक्त कम से कम 200 ग्राम दाना का मिश्रण अवश्य दें।
  8. बकरियों के आवास में प्रति बकरी 10-12 वर्ग फीट की जगह दें तथा एक घर में एक साथ 20 बकरियों से ज्यादा नहीं रखें।
  9. बच्चा जन्म के समय बकरियों को साफ़-सुथरी जगह पर पुआल आदि पर रखें।
  10. बच्चा जन्म के समय अगर मदद की आवश्यकता हो तो साबुन से हाथ धोकर मदद करनी चाहिए।
  11. जन्म के उपरान्त नाभी को 3 इंच पीछे से नया ब्लेड से काट दें तथा इरोल या टिंक्चर आयोडीन या बोकाडीन लगा दें। यह दवा 2-3 दिनों तक लगायें।
  12. जन्म के बाद बच्ची की नाभी को अच्छी तरह साफ़ करें एवं बच्चों की माँ का प्रथम दूध जन्म के 20 मिनट के अंदर पिलायें।
  13. बकरी, खासकर बच्चों को ठंड से बचाएँ।
  14. बच्चों को माँ के साथ रखें तथा रात में माँ से अलग कर टोकरी में ढककर रखें।
  15. नर बच्चों का बंध्याकरण 2 माह की उम्र में कराएँ।
  16. बकरी के आवास को साफ़-सुथरा एवं हवादार रखें।
  17. अगर सम्भव हो तो घर के अंदर मचान पर बकरी तथा बकरी के बच्चों को रखें।
  18. बकरी के बच्चों को समय-समय पर टेट्रासाइक्लिन दवा पानी में मिलाकर पिलायें। इससे न्यूमोनिया का प्रकोप कम होगा।
  19. बकरी के बच्चों को कॉक्सिडियोसिस के प्रकोप से बचाने हेतु डॉक्टर की सलाह से दवा दें।
  20. तीन माह के अधिक उम्र के प्रत्येक बच्चों एवं बकरियों को दो इंटेरोटोक्सिमिया का टीका अवश्य लगायें।
  21. बकरी तथा इनके बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा दें।
  22. बकरियों को नियमित रूप से खुजली से बचाव के लिए जहर स्नान करायें तथा आवास में छिड़काव करें।
  23. बीमार बकरी का उपचार डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।
  24. नर का वजन 15 किग्रा. होने पर मांस हेतु व्यवहार में लायें।
  25. पाठा (खस्सी) और पाठी की बिक्री 9-10 माह की उम्र में करना लाभप्रद है।

दस वयस्क बकरियों से आय-व्यय का ब्यौरा

व्यय

क. अनावर्ती व्यय
1.    दस वयस्क ब्लैक बंगाल बकरियों का क्रय मूल्य @ रु.1000 प्रति बकरी 10,000.00
2.  उन्नत बकरा का क्रय मूल्य @ रु. 3000 प्रति बकरा 3,000.00
3.  बकरा-बकरी के लिए आवास व्यवस्था 5,000.00
4.  बर्तन 500.00
कुल 18,500.00
ख. आवर्ती-व्यय
1.    30 मेमनों के लिए 100 ग्राम दाना/दिन मेमना की दर से 180 दिनों के लिए दाना मिश्रण कुल 5.5 क्विं @ रु. 600 प्रति क्विं.

 

3300.00
2.  एक बकरा (150) ग्रा./बकरा/दिन तथा दस बकरी के लिए (100 ग्रा./बकरी/दिन) आवश्यक कुल दाना मिश्रण 4.5 क्विं. @ रु. 600 प्रति क्विं.  

 

2,700.00

3.  दवा टीका आदि पर सालाना खर्च 2,000.00 कुल     8,000.00
कुल खर्च (क + ख) 26,500.00

 

आय की गणना यह मानकर की गई है कि 2 वर्ष में एक बकरी तीन बार बच्चों को जन्म देगी तथा एक बार 2 बच्चे पैदा करेगी। बकरियों की देखरेख घर की औरत तथा बच्चों द्वारा की जायेगी एवं सभी बकरियों को 8-10 घंटे प्रतिदिन चराया जायेगा। आय की गणना करते समय यह माना गया है कि  चार बच्चे की मृत्यु हो जायेगी तथा 13 नर और 13 बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। एक नर और 2 मादा की प्रजनन हेतु रखकर पुरानी 2 बकरियों की बिक्री कर दी जायेगी।

1.    नौ-दस माह की उम्र में 12 संकर नर के विक्रय से प्राप्त राशि @ रु. 1500/- प्रति बकरी 18,000.00
2.  नौ-दस माह की उम्र में 11 संकर मादा के विक्रय से प्राप्त राशि @ रु.2000/- प्रति बकरी 22,000.00
3.  दो ब्लैक बंगाल मादा की बिक्री से प्राप्त राशि/ रु.500/- प्रति बकरी 1000.00
कुल 41,000.00
घ. कुल आमदनी=आय-आवर्ती खर्च। ब्लैक बंगाल बकरी तथा बकरा के क्रय का 20 प्रतिशत, आवास खर्च का 10 प्रतिशत, बर्तन खर्च का 20 प्रतिशत।
= 41,000-8,000-13,000 का 20% – 5,000 का 10% – 500 का 20%
= 41,000-8,000-2,600-500-100
= 41,000 – 11,200
= 29,800 – रु.प्रतिवर्ष
= 2980 रु./बकरी/वर्ष

 

इस आय के अतिरिक्त बकरी पालन प्रतिवर्ष कुल 3000 रु. मूल्य के बराबर एक संकर बकरा तथा एक या दो बकरी की बिक्री नहीं कर प्रजनन हेतु खुद रखेगा। पाँच वर्षों के बाद बकरी पालन के पास 10 संकर नस्ल की बकरियां एवं उपयुक्त संख्या में संकर बकरा उपलब्ध होगा।

 

 बकरी पालन है अतिरिक्त आमदनी का स्रोत

 

 

परिचय

विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन (2007) के अनुसार विश्व में बकरियों की संख्या लगभग 85 करोड़ 2 लाख और 20 हजार है। इसमें से लगभग 13.5 करोड़ बकरियां भारत में पाई जाती हैं, जो विश्व का लगभग 14. 76 प्रतिशत है और ये देश की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान करती हैं। भारत में बकरी पालन गरीब किसानों के लिए और कम क्षेत्र में भी इसे आसानी से रखा जा सकता है। ग्रामीण व भूमिहीन किसान बकरी पालन करके अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं  बकरियां चारे के अलावा जंगली झाड़ियाँ, पत्तियां बड़े चाव से खाती है तथा ये तापमान की विषम परिस्थितियों में भी अपने आप को ढाल लेती हैं।

किसानों के लिए बकरी एक बहुमुखी एवं बहुउद्देशीय पशु है। यह भारत में गरीब आदमी की गाय व यूरोप में शिशुओं की नर्स के रूप में जानी जाती है। बदलते वातावरण बढ़ती हुए जनसंख्या व घटते हुए संसाधनों को देखते हुए बकरी भविष्य के पशु के रूप में ग्रामीण अंचल में उपयुक्त साबित हो सकती है। गाय – भैंस की बढ़ती हुई कीमत की तुलना में बकरी की कीमत अत्यधिक कम है। भविष्य में बकरी पालन ग्रामीण अंचलों में रोजगार का अच्छा विकल्प हो सकता है।

बकरी का दूध

मानव पोषण में इसका योगदान अद्वितीय है। बकरी का दूध फेफड़े के घावों व गले का पीड़ा को दूर करता है। यह पेट के शीतलता प्रदान करता है। यह दूध एक सम्पूर्ण आहार है तथा मानव में ऐसी बीमारियाँ, जिनमें खून में प्लेटलेट्स की संख्या घट जाती है, के उपचार के लिए रामबाण होता है। बकरी का दूध डेंगू के मरीजों के लिए प्राकृतिक उपचार है। इसमें खनिज पदार्थ जैसे आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं एवं प्लाज्मा कोलेस्ट्रोल का संतुलन  बनाये रखता है। बकरियां के दूध में सिलिनियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह खून का थक्का बनने की क्रियाओं को भी नियंत्रित करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी कार्य करता है व टी – कोशिका व इंटरलूकिन की वृद्धि भी प्रभावित करता है।

दूध की रासायनिक संरचना

बकरी के दूध में मुख्यतः वसा, प्रोटीन, लेक्टोज तथा खनिज लवण का अनुपात विभिन्न प्रजातियों में अलग – अलग होता है –

  • वसा : बकरी के दूध में वसा की मात्रा सामान्यत: भैंस व भेड़ से कम पायी जाती है। वसा की मात्रा लगभग 5 – 4.4  प्रतिशत पाई जाती है। इसमें मध्यम चेन वाली फैटी ऐसिड अधिक पाए जाते हैं। वसा की मात्रा अनुवांशिकता, पर्यावरण व चारे पर निर्भर करती है। कपास की खली – खिलाने से वसा की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। मध्य चेन फैटी एसीड वसा अवशोषण सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए यह ऊर्जा का स्रोत है। बकरी के दूध के वसा के आकार गाय व भैंस के दूध से कम होता है। विभिन्न प्रजातियों में बकरी के दूध में छोटे वसा कणों की मात्रा गाय व भैंस के दूध से अधिक होती है, अत: यह जल्दी पच जाता है।
  • प्रोटीन : इस दूध में प्रोटीन की मात्रा 2 से 6 प्रतिशत तक पायी जाती है। केसीन बकरी के दूध में पाया जाने वाला मुख्य प्रोटीन है। हाइपो एलर्जिक होने के कारण बकरी दूध, मानव दूध का विकल्प माना जा सकता है। वीटा – केसिन बकरी के दूध के केसिन का मुख्य घटक है, जिसके कारण ही बकरी के दूध से एलर्जी कम होता है तथा शारीरिक विकास में अधिक मदद मिलत है। लैक्टोफरिन, यह गाय  के दूध के समान व ओराटिक अम्ल बकरी के दूध में कम पाया जाता है तथा यह राइबोन्यूक्लियोटाइड से भरपूर होता है। यह कोशिका के नवीनीकरण व रोग के खिलाफ लड़ने में मदद करता है।
  • विटामिन : बकरी के दूध में मुख्यतः विटामिन – बी कॉम्प्लेक्स, जो कि पानी में घुलनशील होता है, पाया जाता है। इसमें थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पैंटोथिनिक व बायोटिन क्रमश: 05, 0.14, 0.20, 0.31 व 2.06 मि. ग्रा./ लीटर होता है और उच्च रक्त चाप और ऑस्टियोपोरोसिस में राहत प्रदान करता है। बकरी के दूध में कैल्शियम व आयरन (550 मिग्रा./ किग्रा.) की उपलब्धता गाय के दूध से अधिक होती है। इन खनिज लवणों का कार्य हमारे शरीर की हड्डियों का निर्माण एवं उनको मजबूती प्रदान करना होता है।
  • लैक्टोज : बकरी के दूध में लैक्टोज की मात्रा गाय या भैंस की दूध से अधिक होती है। गाय के दूध से एलर्जी वाले रोगों के लिए बकरी का दूध लाभदायक होता है, क्योंकि यह  आसानी से पच जाता है। यह दिल व कैंसर के रोगियों के लिए लाभदायक होता है।

बकरी का दूध का पाचन मनुष्य में अधिक आसानी से होता है। बकरी के दूध में केसीन प्रोटीन के कारण दही नरम बनता है। वसा के ग्लोब्यूल का आकार छोटा तथा एग्लूटिनीन नहीं पाया जाता है तथा माध्यम व छोटे चेन के फैटी ऐसिड पाए जाते हैं। इसके कारण बकरी का दूध गाय व भैंस के दूध से अधिक सुपाच्य होता है। साथ ही बकरी के दूध में औषधीय गुण अत्यधिक पाए जाते हैं, क्योंकि बकरी जगंल में चरने के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ – पौधों की पत्तियों का भी सेवन करती है। इस वजह से अधिक औषधीय गुण आ जाते हैं।

बकरी के मांस का बढ़ता उपयोग

भारत में इस समय 13.5 करोड़ से अधिक बकरियां है। यह संख्या किसी भी अन्य देश की तुलना में सर्वाधिक है। इनसे हमें मांस, दूध, चमड़ा, खाद इत्यादि प्राप्त होता है। बकरी का मांस उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि अन्य पशुओं की तरह बकरियों के मांस के साथ कोई धार्मिक मान्यता नहीं जुड़ी है। अधिक मांग तथा कम उत्पादन का कारण बकरी का मांस मंहगा मिलता है। इसके मांस को चिवान कहते हैं और यह बहुत ही पुष्टिकर होता है। इसमें 19 – 21 प्रतिशत,वसा 3 – 6.5 प्रतिशत तथा रख एक प्रतिशत होती है। प्रोटीन की मात्रा भैंस, भेड़ व सुअर के मांस से अधिक होती है।

बकरी के दूध से बनाये जाने वाले व्यंजन

पनीर, चीज, योगहार्ट, घी, खोआ, श्रीखंड, छेना, संदेश, रसगुल्ला, दही, पनीर, आइसक्रीम व दूध पाउडर इत्यादि व्यंजन दूध से बनाये जा सकते हैं। बकरी का दूध बच्चों को पिलाने के लिहाज से बहुत उपयोगी होता है।

ऊन की प्राप्ति

बकरियों की विभिन्न प्रजातियों, जैसे पश्मीना, चुगू, चंगथानी आदि जोकि पवर्तीय क्षेत्रों में पायी जाती हैं, से श्रेष्ठ गुणवत्ता वाली ऊन प्राप्त की जा सकती हैं। पश्मीना बकरी से सर्वोत्तम प्रकार की ऊन प्राप्त किया जाता है और यह बहुत ही गर्म व बहुमूल्य होता है कई बकरियों की प्रजातियों में बड़े – बड़े बाल पाए जाते हैं, उनके बालों का उपयोग कालीन, चटाई व दरी बनाने में किया जाता है।

बकरियों की खाल से चमड़ा उत्पादन एवं अन्य शरीर अंगों का उपयोग

बकरियों से चमड़ा, हड्डियाँ, सींग तथा अन्य उपयोगी उत्पादों की प्राप्ति होती है। इससे सिद्ध होता है कि बकरी पालन न केवल जीते जी बल्कि मरने के बाद भी मनूश्याओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

  • हड्डियों का चूरा बनाकर पशु दाने में डालने से पशुआहार संतुलित होता है और कैल्शियम एवं फॉस्फोरस की कमी नहीं हो पाती।
  • सींगों से बटन, कंघी, वाद्य यंत्रों के मूढ़ इत्यादि बनाये जा सकते हैं।
  • बकरी के चमड़े का उपयोग ढोलक, तबला, ढपली, पर्स, जैकेट बेल्ट बनाने इत्यादि में होता है।

 

खाद की प्राप्ति

बकरी के गोबर की लेड़ी कहते हैं, जो की खाद के रूप में अधिक उपयोगी होती है। बकरियां चरते समय बंजर भूमि को भी वहां पर लेड़ी करके उपजाऊ बना सकती है।

बकरी उत्पादन की संभावनाएं

बकरी को भविष्य का पशु कहते हैं। इसका दूध अत्यधिक फायदेमंद होता है तो मांस उत्पादन में कोई धार्मिक समस्या सामने नहीं आती है। कम लागत से अधिक उत्पादन को संभावना बनी रहती है।

एशिया में मांस के उत्पादन के क्षेत्र में 6 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जबकि भारत में यह वृद्धि 3 – 4  प्रतिशत तक है। मांस उत्पादन में वृद्धि के लिए बकरियां काफी उपयोगी में वृद्धि के लिए बकरियां काफी उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं।

बकरी के बारे में यह कहा जा सकता है कि भविष्य में न केवल भारत में बल्कि विश्व में पशुपालन उद्योग की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन जाएगी। इसके लिए बकरी के अनुसंधान कार्यों में तेजी लेन की आवश्यकता है। मथुरा स्थित भाकृअनुप – केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, फरह मथूरा इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। बकरी पालन से विश्व के प्रत्येक व्यक्ति तक कम लागत में न केवल दूध, मांस एवं इनके उत्पादों को पहुँचाया जा सकता है। बल्कि बकरी पालन से विदेशी मुद्रा मुद्रा भी अर्जित की जा सकती है।

बकरी से प्राप्त उत्पादों का प्रयोग

बकरी पालन से करोड़ों की आमदनी होती है। इसकी ग्रंथियों से प्राप्त जीवनदायी औषधियां बनाई जा रही हैं। हारमोंस को रासायनिक संश्लेषण से तैयार नहीं किया जा सकता है। अत: बकरियों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। बूचड़खानों से बकरियों के विभिन्न अंगों, उपोत्पादों को इकट्ठा करके निम्न औषधियां प्राप्त की जा सकती है।

बकरी के उपोत्पादों से प्राप्त औषधियां और जैव रसायन

  • रक्त – प्लाज्मा, सीरम, एल्ब्यूमिन, रक्तचूर्ण, हीमेटोनिक
  • फिव्रिन – पेंटीन , फिव्रीन्क्रोम, फिव्रीन चूर्ण
  • अग्नाशय – इंसुलिन, ग्लूकेगोन, ट्रिपसिन, काईनोट्रिपसिन
  • फेफड़ा और आंत – हिपेरिन
  • यकृत – यकृत निष्कर्ष
  • थायराइड – थाइरोक्सिन
  • पिट्यूटरी – एफ. एस.एच., प्रोलैक्टिन, ऑक्सीटोसिन, वैसोप्रैसिन
  • वृक्क – एड्रीनेलिन
  • अंडकोष – हाइलूरोनिडेज
  • पित्ताशय – पित्त व पित्त लवण
  • रीड – रज्जू- कोलेस्ट्रोल, लेसिथिन
  • हड्डियाँ – जिलेटीन, अस्थि संरचना, विकास प्रोटीन

बकरी से प्राप्त प्राप्त विभिन्न उत्पाद

देश में बकरियों को दूध, मांस एवं अन्य उत्पादों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण भी इनकी अधिक उपयोगिता सिद्ध हो रही है। बकरियां देश की अर्थव्यवस्था में निम्नलिखित तरीके से योगदान कर सकती हैं –

  • दुग्ध उत्पादन एवं इसके द्वारा बनाए जाने वाले व्यंजन
  • बकरे से मांस उत्पादन व इनके द्वारा तैयार व्यंजन
  • बकरियों से ऊन
  • चमड़ा उत्पादन व उनके शरीर के अन्य अंगों का उपयोग
  • खाद व अन्य वस्तुयें प्राप्त होना

 

 

 

बकरियों की उपयोगी नस्लें

उपयोगी नस्लें

ब्लैक बंगालः इस जाति की बकरियाँ पश्चिम बंगाल, झारखंड, असोम, उत्तरी उड़ीसा एवं बंगाल में पायी जाती है। इसके शरीर पर काला, भूरा तथा सफेद रंग का छोटा रोंआ पाया जाता है। अधिकांश (करीब 80 प्रतिशत) बकरियों में काला रोंआ होता है। यह छोटे कद की होती है वयस्क नर का वजन करीब 18-20 किलो ग्राम होता है जबकि मादा का वजन 15-18 किलो ग्राम होता है। नर तथा मादा दोनों में 3-4 इंच का आगे की ओर सीधा निकला हुआ सींग पाया जाता है। इसका शरीर गठीला होने के साथ-साथ आगे से पीछे की ओर ज्यादा चौड़ा तथा बीच में अधिक मोटा होता है। इसका कान छोटा, खड़ा एवं आगे की ओर निकला रहता है।

इस नस्ल की प्रजनन क्षमता काफी अच्छी है। औसतन यह 2 वर्ष में 3 बार बच्चा देती है एवं एक वियान में 2-3 बच्चों को जन्म देती है। कुछ बकरियाँ एक वर्ष में दो बार बच्चे पैदा करती है तथा एक बार में 4-4 बच्चे देती है। इस नस्ल की मेमना 8-10 माह की उम्र में वयस्कता प्राप्त कर लेती है तथा औसतन 15-16 माह की उम्र में प्रथम बार बच्चे पैदा करती है। प्रजनन क्षमता काफी अच्छी होने के कारण इसकी आबादी में वृद्धि दर अन्य नस्लों की तुलना में अधिक है। इस जाति के नर बच्चा का मांस काफी स्वादिष्ट होता है तथा खाल भी उत्तम कोटि का होता है। इन्हीं कारणों से ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियाँ मांस उत्पादन हेतु बहुत उपयोगी है। परन्तु इस जाति की बकरियाँ अल्प मात्रा (15-20 किलो ग्राम/वियान) में दूध उत्पादित करती है जो इसके बच्चों के लिए अपर्याप्त है। इसके बच्चों का जन्म के समय औसत् वजन 1.0-1.2 किलो ग्राम ही होता है। शारीरिक वजन एवं दूध उत्पादन क्षमता कम होने के कारण इस नस्ल की बकरियों से बकरी पालकों को सीमित लाभ ही प्राप्त होता है।

यह गुजरात एवं राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी उपलब्ध है। इस नस्ल की बकरियाँ दूध उत्पादन हेतु पाली जाती है लेकिन मांस उत्पादन के लिए भी यह उपयुक्त है। इसका शरीर गठीला एवं रंग सफेद, भूरा या सफेद एवं भूरा का मिश्रण लिये होता है। इसका नाक छोटा परन्तु उभरा रहता है। कान लम्बा होता है। पूंछ मुड़ा हुआ एवं पूंछ का बाल मोटा तथा खड़ा होता है। इसके शरीर का बाल मोटा एवं छोटा होता है। यह सलाना एक वियान में औसतन 1.5 बच्चे उत्पन्न करती है। इस नस्ल की बकरियों को बिना चराये भी पाला जा सकता है।

झारखंड प्रांत की जलवायु में उपरोक्त वर्णित नस्लों का पालन किया जा सकता है या यहाँ पायी जाने वाली बकरियों के नस्ल सुधार हेतु बीटल, बारबरी, सिरोही एवं जमनापारी के बकरे व्यवहार में लाये जा सकते हैं।

जमुनापारीः जमुनापारी भारत में पायी जाने वाली अन्य नस्लों की तुलना में सबसे उँची तथा लम्बी होती है। यह उत्तर प्रदेश के इटावा जिला एवं गंगा, यमुना तथा चम्बल नदियों से घिरे क्षेत्र में पायी जाती है। एंग्लोनुवियन बकरियों के विकास में जमुनापारी नस्ल का विशेष योगदान रहा है।

इसके नाक काफी उभरे रहते हैं। जिसे ‘रोमन’ नाक कहते हैं। सींग छोटा एवं चौड़ा होता है। कान 10-12 इंच लम्बा चौड़ा मुड़ा हुआ तथा लटकता रहता है। इसके जाँघ में पीछे की ओर काफी लम्बे घने बाल रहते हैं। इसके शरीर पर सफेद एवं लाल रंग के लम्बे बाल पाये जाते हैं। इसका शरीर बेलनाकार होता है। वयस्क नर का औसत वजन 70-90 किलो ग्राम तथा मादा का वजन 50-60 किलो ग्राम होता है।

इसके बच्चों का जन्म समय औसत वजन 2.5-3.0 किलो ग्राम होता है। इस नस्ल की बकरियाँ अपने गृह क्षेत्र में औसतन 1.5 से 2.0 किलो ग्राम दूध प्रतिदिन देती है। इस नस्ल की बकरियाँ दूध तथा मांस उत्पादन हेतु उपयुक्त है। बकरियाँ सलाना बच्चों को जन्म देती है तथा एक बार में करीब 90 प्रतिशत एक ही बच्चा उत्पन्न करती है। इस जाति की बकरियाँ मुख्य रूप से झाड़ियाँ एवं वृक्ष के पत्तों पर निर्भर रहती है। जमुनापारी नस्ल के बकरों का प्रयोग अपने देश के विभिन्न जलवायु में पायी जाने वाली अन्य छोटे तथा मध्यम आकार की बकरियाँ के नस्ल सुधार हेतु किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान से यह पता चला कि जमनापारी सभी जलवायु के लिए उपयुक्त नही हैं।

बीटलः बीटल नस्ल की बकरियाँ मुख्य रूप से पंजाब प्रांत के गुरदासपुर जिला के बटाला अनुमंडल में पाया जाता है। पंजाब से लगे पाकिस्तान के क्षेत्रों में भी इस नस्ल की बकरियाँ उपलब्ध है। इसका शरीर भूरे रंग पर सफेद-सफेद धब्बा या काले रंग पर सफेद-सफेद धब्बा लिये होता है। यह देखने में जमनापारी बकरियाँ जैसी लगती है परन्तु ऊँचाई एवं वजन की तुलना में जमुनापारी से छोटी होती है। इसका कान लम्बा, चौड़ा तथा लटकता हुआ होता है। नाक उभरा रहता है। कान की लम्बाई एवं नाक का उभरापन जमुनापारी की तुलना में कम होता है। सींग बाहर एवं पीछे की ओर घुमा रहता है। वयस्क नर का वजन 55-65 किलो ग्राम तथा मादा का वजन 45-55 किलो ग्राम होता है। इसके वच्चों का जन्म के समय वजन 2.5-3.0 किलो ग्राम होता है। इसका शरीर गठीला होता है। जाँघ के पिछले भाग में कम घना बाल रहता है। इस नस्ल की बकरियाँ औसतन 1.25-2.0 किलो ग्राम दूध प्रतिदिन देती है। इस नस्ल की बकरियाँ सलाना बच्चे पैदा करती है एवं एक बार में करीब 60% बकरियाँ एक ही बच्चा देती है।

बीटल नस्ल के बकरों का प्रयोग अन्य छोटे तथा मध्यम आकार के बकरियों के नस्ल सुधार हेतु किया जाता है। बीटल प्रायः सभी जलवायु हेतु उपयुक्त पाया गया है।

बारबरीः बारबरी मुख्य रूप से मध्य एवं पश्चिमी अफ्रीका में पायी जाती है। इस नस्ल के नर तथा मादा को पादरियों के द्वारा भारत वर्ष में सर्वप्रथम लाया गया। अब यह उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा एवं इससे लगे क्षेत्रों में काफी संख्या में उपलब्ध है।

यह छोटे कद की होती है परन्तु इसका शरीर काफी गठीला होता है। शरीर पर छोटे-छोटे बाल पाये जाते हैं। शरीर पर सफेद के साथ भूरा या काला धब्बा पाया जाता है। यह देखने में हिरण के जैसा लगती है। कान बहुत ही छोटा होता है। थन अच्छा विकसित होता है। वयस्क नर का औसत वजन 35-40 किलो ग्राम तथा मादा का वजन 25-30 किलो ग्राम होता है। यह घर में बांध कर गाय की तरह रखी जा सकती है। इसकी प्रजनन क्षमता भी काफी विकसित है। 2 वर्ष में तीन बार बच्चों को जन्म देती है तथा एक वियान में औसतन 1.5 बच्चों को जन्म देती है। इसका बच्चा करीब 8-10 माह की उम्र में वयस्क होता है। इस नस्ल की बकरियाँ मांस तथा दूध उत्पादन हेतु उपयुक्त है। बकरियाँ औसतन 1.0 किलो ग्राम दूध प्रतिदिन देती है।

सिरोहीः सिरोही नस्ल की बकरियाँ मुख्य रूप से राजस्थान के सिरोही जिला में पायी जाती है। यह गुजरात एवं राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी उपलब्ध है। इस नस्ल की बकरियाँ दूध उत्पादन हेतु पाली जाती है लेकिन मांस उत्पादन के लिए भी यह उपयुक्त है। इसका शरीर गठीला एवं रंग सफेद, भूरा या सफेद एवं भूरा का मिश्रण लिये होता है। इसका नाक छोटा परन्तु उभरा रहता है। कान लम्बा होता है। पूंछ मुड़ा हुआ एवं पूंछ का बाल मोटा तथा खड़ा होता है। इसके शरीर का बाल मोटा एवं छोटा होता है। यह सलाना एक वियान में औसतन 1.5 बच्चे उत्पन्न करती है। इस नस्ल की बकरियों को बिना चराये भी पाला जा सकता है।

झारखंड प्रांत की जलवायु में उपरोक्त वर्णित नस्लों का पालन किया जा सकता है या यहाँ पायी जाने वाली बकरियों के नस्ल सुधार हेतु बीटल, बारबरी, सिरोही एवं जमनापारी के बकरे व्यवहार में लाये जा सकते हैं।

विदेशी बकरियों की प्रमुख नस्लें

अल्पाइन – यह स्विटजरलैंड की है। यह मुख्य रूप से दूध उत्पादन के लिए उपयुक्त है। इस नस्ल की बकरियाँ अपने गृह क्षेत्रों में औसतन 3-4 किलो ग्राम दूध प्रतिदिन देती है।

एंग्लोनुवियन – यह प्रायः यूरोप के विभिन्न देशों में पायी जाती है। यह मांस तथा दूध दोनों के लिए उपयुक्त है। इसकी दूध उत्पादन क्षमता 2-3 किलो ग्राम प्रतिदिन है।

सानन – यह स्विटजरलैंड की बकरी है। इसकी दूध उत्पादन क्षमता अन्य सभी नस्लों से अधिक है। यह औसतन 3-4 किलो ग्राम दूध प्रतिदिन अपने गृह क्षेत्रों में देती है।

टोगेनवर्ग – टोगेनवर्ग भी स्विटजरलैंड की बकरी है। इसके नर तथा मादा में सींग नहीं होता है। यह औसतन 3 किलो ग्राम दूध प्रतिदिन देती है।

 

बकरी पालन से संबंधित आवश्यक बातें

बकरी पालन से संबंधित आवश्यक बातें

बकरी पालकों को निम्नलिखित बातों पर ध्यान देनी चाहिए

  • ब्लैक बंगाल बकरी का प्रजनन बीटल या सिरोही नस्ल के बकरों से करावें।
  • पाठी का प्रथम प्रजनन 8-10 माह की उम्र के बाद ही करावें।
  • बीटल या सिरोही नस्ल से उत्पन्न संकर पाठी या बकरी का प्रजनन संकर बकरा से करावें।
  • बकरा और बकरी के बीच नजदीकी संबंध नहीं होनी चाहिए।
  • बकरा और बकरी को अलग-अलग रखना चाहिए।
  • पाठी अथवा बकरियों को गर्म होने के 10-12 एवं 24-26 घंटों के बीच 2 बार पाल दिलावें।
  • बच्चा देने के 30 दिनों के बाद ही गर्म होने पर पाल दिलावें।
  • गाभीन बकरियों को गर्भावस्था के अन्तिम डेढ़ महीने में चराने के अतिरिक्त कम से कम 200 ग्राम दाना का मिश्रण अवश्य दें।
  • बकरियों के आवास में प्रति बकरी 10-12 वर्गफीट का जगह दें तथा एक घर में एक साथ 20 बकरियों से ज्यादा नहीं रखें।
  • बच्चा जन्म के समय बकरियों को साफ-सुथरा जगह पर पुआल आदि पर रखें।
  • बच्चा जन्म के समय अगर मदद की आवश्यकता हो तो साबुन से हाथ धोकर मदद करना चाहिए।
  • जन्म के उपरान्त नाभि को 3 इंच नीचे से नया ब्लेड से काट दें तथा डिटोल या टिन्चर आयोडिन या वोकांडिन लगा दें। यह दवा 2-3 दिनों तक लगावें।
  • बकरी खास कर बच्चों को ठंढ से बचावें।
  • बच्चों को माँ के साथ रखें तथा रात में माँ से अलग कर टोकरी से ढक कर रखें।
  • नर बच्चों का बंध्याकरण 2 माह की उम्र में करावें।
  • बकरी के आवास को साफ-सुथरा एवं हवादार रखें।
  • अगर संभव हो तो घर के अन्दर मचान पर बकरी तथा बकरी के बच्चों को रखें।
  • बकरी के बच्चों को समय-समय पर टेट्रासाइकलिन दवा पानी में मिलाकर पिलावें जिससे न्यूमोनिया का प्रकोप कम होगा।
  • बकरी के बच्चों को कोकसोडिओसीस के प्रकोप से बचाने की दवा डॉक्टर की सलाह से करें।
  • तीन माह से अधिक उम्र के प्रत्येक बच्चों एवं बकरियों को इन्टेरोटोक्सिमिया का टीका अवश्य लगवायें।
  • बकरी तथा इनके बच्चों को नियमित रूप से कृमि नाशक दवा दें।
  • बकरियों को नियमित रूप से खुजली से बचाव के लिए जहर स्नान करावे तथा आवास में छिड़काव करें।
  • बीमार बकरी का उपचार डॉक्टर की सलाह पर करें।
  • नर का वजन 15 किलो ग्राम होने पर मांस हेतु व्यवहार में लायें।
  • खस्सी और पाठी की बिक्री 9-10 माह की उम्र में करना लाभप्रद है।

 

 

 

बकरी पालन व्यवसाय सबसे प्राचीनतम व्यवसायों में से एक है। इसमें थोड़ी सी पूंजी लगाकर व्यवसाय किया जा सकता है। तथा अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। इस व्यवसाय को करने में अधिक संसाधनों तथा जमीन की आवश्यकता नही होती है। क्योकि बकरी छोटे शारीरिक आकार, अधिक प्रजनन क्षमता तथा चरने में कुशल पशु होने के कारण इसे पालना सरल है। इसे लाभप्रद व्यवसाय बनाने के लिए जलवायु के अनुरूप अच्छी नस्लें विकसित की गई हैं। इस व्यवसाय को सुचारू रूप से करने के लिए निम्न बातों को ध्यान रखना अनिवार्य है:

  1. अच्छी नस्ल का चयन
  2. आहार
  3. प्रजनन
  4. स्वास्थ प्रबन्धन
  5. रख रखाव व बकरी की बिक्री

अच्छी नस्ल का चयन

इसमें जलवायु तथा आकार के अनुरूप बकरा/बकरियों का चयन आवश्यक है।

बड़े आकार की नस्लें :- जमुनापारी, बील, झकराना

मध्यम आकार की नस्लें :- सिरोही, मारवाडी, मैहसाना

छोटे आकार की नस्लें :- बरबरी, ब्लैक बंगाल

जमुनापारी, सिरोही तथा बरबरी नस्ल की बकरियॉ मैदानी क्षेत्रों के लिए अधिक उपयुक्त हैं। अतः पशुपालकों द्वारा इन नस्लों का संवर्धन, वृद्धि एवं व्यवसाय हेतु अधिकाधिक उपयोग किया जा सकता है। व्यवसाय को प्रारम्भ करते समय उच्च प्रजनन क्षमता युक्त वयस्क स्वस्थ्य बकरियों को ही कृय करना चाहिए।

आहार प्रबंधन

बकरी चरने वाला पशु है। स्थानीय स्तर पर विकसित चारागाह/पेड पौधा/ कृषि फसलों की उपलब्धता अच्छे हरे चारे के रूप में आवश्यक हैं। बकरी को यदि 8 घण्टे चराने पर पाला जाता है तो उसके शारीरिक भार का 1 प्रतिशत पौष्टिक आहार के रूप में खाने हेतु दिया जाये। बकरी पालते समय यह ध्यान रखना चाहिए की बकरी का खान पान अच्छे से हो रहा है। उदाहरणार्थ 25 किग्रा. शारीरिक भार पर 250 ग्राम पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है।

बकरियों के आहार के मुख्य स्रोत निम्न हैं –

अनाज वाली फसलों से प्राप्त चारे।

दलहनी फसलों से प्राप्त चारे।

पेड पौधों की फलियॉ व पत्तियाँ।

विभिन्न प्रकार की घास व झाडियाँ।

दाने व पशु आहार।

संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार आहार व चुगान बकरियों को बांध कर भी उपलब्ध कराया जा सकता है। चारागाह की कमी हो जाने की वजह से आवास में रखकर पालने वाली पद्धति अधिक लाभप्रद होती जा रही है। अच्छे आवास हेतु 12 से 15 वर्ग फीट स्थान प्रति पशु आवश्यक है।

आवास में हवा व प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। आवास स्थानीय उपलब्ध संसाधनों में सस्ता निर्मित होना चाहिए।

बांध कर पालने वाली पद्धति में प्रति पशु 1 – 2 किग्रा. भूसा या 2.5 किग्रा. हरा चारा/पत्तियाँ/हे/ साईलेज तथा 500 ग्राम से 1 किग्रा. संकेन्द्रित आहार शारीरिक आकार के अनुसार दिया जाना चाहिए।

प्रजनन

मादा 10 – 15 माह की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती है। गर्मी के लक्षण में बकरी पूँछ को बार – बार हिलाती है तथा योनि से सफेद स्राव आता है। उस समय इसे नर बकरा के सम्पर्क में लाकर संसर्ग कराना चाहिए। बकरी 150 – 155 दिन में बच्चा देती है तथा 60 – 90 दिन में गर्मी में आने पर पुनः गर्भित कराना उचित होता है। नव उत्पन्न शिशु की उचित देखभाल करनी चाहिए, जिससे कि वह स्वस्थ्य रहे। बच्चों को खीस (चीका) व दुग्ध पान दिन में चार बार कराना उचित होता है। दुग्ध का सेवन 6 – 8 सप्ताह तक कराना चाहिए। 3 – 9 माह की आयु तक वयस्कता प्राप्त करने हेतु अच्छी आहार व्यवस्था तथा रोग प्रबन्धन करना चाहिए।

स्वास्थ्य प्रबन्धन

बकरी के बच्चों में डायरिया, न्यूमोनिया, इंटेराइटिस से बचाव हेतु उचित देखभाल करनी चाहिए। वयस्कों में परजीवी रोगों के विरुद्ध नियमित कृमिनाशक (पटार) की दवा पिलानी चाहिए। संक्रामक रोग गलघोटू, इंटरोटाक्सीमिया, मुंहपका खुरपका तथा पी. पी. आर. रोगों के विरुद्ध समय-समय पर टीकाकरण कराना आवश्यक होता है।

बकरी पालन व्यवसाय हेतु आय – व्यय का विश्लेषण

बकरी पालन इकाई :- 02 नर तथा 20 मादा पशु
(अ) व्यय विवरण :
विवरण इकाई इकाई दर रू. कुल व्यय रू. रिमार्क

 

नर (बकरा) 02 5000 10000
मादा (बकरी) 20 3000 60000
आहार

500 ग्राम दाना प्रति व्यसक 100-300 ग्राम दाना प्रति बच्चा

वार्षिक 20000 20000 शारीरिक भार के अनुसार 8 घंटे चराई के साथ
आवास वार्षिक 7500 7500
बीमा, परिवहन एवं आँय व्यय वार्षिक 7500 7500
योग 105000  

 

(ब) आय विवरण :- बकरी दो वर्ष में तीन बार बच्चे देती है, तथा एक बार में औसतन दो बच्चे देती है, इसलिए एक वर्ष में औसत तीन बच्चे प्राप्त होते हैं।
आय विवरण संख्या इकाई दर रू. कुल आय रू.
बकरी विकृय 60 3000 180000
बकरी की खाद विक्रय 20000 20000
योग 200000
शुद्ध लाभ :                              कुल आय–कुल व्यय = शुद्ध लाभ

200000-105000 = 95000.00

रूपये पन्चानवे हजार प्रति वर्ष शुद्ध लाभ प्राप्त होता है।

 

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  बकरियों का आहार प्रबंधन कैसे करें ?