26 पशु चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र, ‘किसान पाठशाला’ के लिए 17 एजेंसियों के साथ किया गया एमओयू

0
1435

26 पशु चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र, ‘किसान पाठशाला’ के लिए 17 एजेंसियों के साथ किया गया एमओयू


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कृषि सिर्फ अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानव व्यवस्था को भी मजबूत करती है। विशेषकर, झारखंड जैसे राज्य की ‘आत्मा’ कृषि में बसती है,क्योंकि यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि और पशुधन से जुड़ी रही है। ऐसे में सरकार का कृषि और किसानों के विकास पर विशेष फोकसल रहा है। सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

​किसानों के लिए चल रही कई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जरूरतों और आवश्यकताओं को कैसे पूरा किया जाए, इस दिशा में नीति निर्धारण करने के साथ कई योजनाएं शुरू की गई है। सरकार ने बजट में कृषि के लिए चार हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का प्रावधान रखा है। किसानों को सशक्त बनाने के लिए हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और किसान पाठशाला जैसी योजनाएं चल रही है। इसके अलावा तालाब निर्माण, कूप निर्माण और सिंचाई परियोजनाओं को मजबूत किया जा रहा है।

​पशुधन योजनाओं से किसानों को जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुधन योजनाओं से किसानों को जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा वन उपज को बढ़ावा देने के लिए सिदो- कान्हू कोऑपरेटिव फेडरेशन की बनाई गई है। इन सभी का मकसद किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार ने कृषि उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। नए राइस मिल खोले जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लैम्प्स -पैक्स को मजबूत करने के साथ गोदाम तथा कोल्ड स्टोरेज बनाया जा रहा है।

READ MORE :  Supreme Court Refused To Entertain Plea To Switch Over To Lab-Grown Meat: ‘Killing Of Animals For Food Permissible Under Law’

32 वर्षों के बाद कृषि पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 32 वर्षों के बाद कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसका मकसद कृषि से जुड़े कार्यों और खेती के लिए किसानों को सहयोग करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान खेतिहर मजदूर बनते जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को कृषि से जोड़े रखने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

​पशुधन योजना के तहत दिए जाने वाले पशुओं का होगा इंश्योरेंस

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को दिए जाने वाले पशुओं का भी इंश्योरेंस कराया जाएगा। ताकि, किन्ही वजहों से मवेशियों की मौत होने पर किसानों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समृद्ध किसानों-पशुपालकों के पशुओं के इंश्योरेंस के लिए भी बैंकों से बातचीत की जाएगी।

​17 एजेंसियों के साथ एमओयू

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किसान पाठशाला के लिए 17 सूचीबद्ध कार्यकारी एजेंसियों और पशुधन आपूर्तिकर्ताओं के साथ एमओयू हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 26 पशु चिकित्सकों और 7 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में कृषि मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल और सचिव विनय कुमार चौबे समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON