कम खर्च में ज्यादा मुनाफा: समझदारी भरी खेती और पशुपालन का मंत्र 

0
438

कम खर्च में ज्यादा मुनाफा: समझदारी भरी खेती और पशुपालन का मंत्र 

 Vinita1*, Kumar Vinay2, Bala Anju2 

  1. M.V.Sc, Department of Veterinary & Animal Husbandry Extension Education,LUVAS, Hisar, Haryana, India
  2. Haryana Veterinary Surgeon I, Department of Animal Husbandry and Dairying, Govt. of Haryana

परिचय

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में “कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा” कोई नया विचार नहीं है, बल्कि यह पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम है l हर किसान और पशुपालक का लक्ष्य यही होता है की सीमित संसाधनों में अधिकतम उत्पादन और लाभ प्राप्त किया जाए l हरित क्रांति (1960s) के बाद उत्पादन बढ़ा, लेकिन लागत भी तेजी से बढ़ी l अब समय है स्मार्ट मैनेजमेंट का, न की केवल अधिक निवेश का l

परिभाषा:

कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की वैज्ञानिक और प्रबंधकीय रणनीति को “कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा” कहा जाता है (FAO, 2018 – Efficient Resource Use Concept)

  1. सही फसल और नस्ल का चयन
  • स्थानीय जलवायु के अनुसार फसल/पशु चुने
  • देसी नसलेकम खर्चीली और रोग प्रतिरोधी होती हैं
  • उदाहरण: देसी गाय vs हाई यील्डिंग क्रॉस ब्रीड (कम खर्च vs ज्यादा देखभाल)
  1. इनपुट लागत को नियंत्रित करना
  • रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद्य (Vermicompost, FYM)
  • महंगे बीजकी बजाय प्रमाणित लेकिन सस्ते विकल्प
  • खुद का बीज उत्पादन (seed saving)
  1. पशुपालन में स्मार्ट मैनेजमेंट
  • घर का बना संतुलित आहार
  • चारा उत्पादन खुद करें → बाजार निर्भरता कम
  • रोगों की रोकथाम → इलाज से सस्ता
  1. मल्टीपल इनकम सोर्स
  • केवल एक फसल पर निर्भर रहना = जोखिम
  • खेती + पशुपालन + मधुमक्खी पालन + मशरूम
  • एक ही खेत, कई कमाई
  1. टेक्नोलॉजी और सरकारी योजनाओं का उपयोग
  • मोबाइल एप, मौसम पूर्वानुमान
  • सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का लाभ
  • ड्रिपइरिगेशन → पानी और लागत दोनों बचत
  1. बाजार से सीधा जुड़ाव
  • बिचौलियों को हटाएं
  • किसान बाजार, ऑनलाइन बिक्री
  • प्रोसेसिंग (जैसे दूध → पनीर) = अधिक लाभ
READ MORE :  The Evolution and Implications of Sex-Sorted Semen in Livestock :Shaping the Herd

सरल फ्लोर डायग्राम

सही चयन → लागत नियंत्रण → विविधीकरण → तकनीकी उपयोग → सीधा बाजार → अधिक मुनाफा

लागत बना मुनाफा तालिका

गतिविधि परंपरागत तरीका (₹) स्मार्ट तरीका (₹) लाभ (%)
खाद 5000 2000 (जैविक) +30%
पशु आहार 8000 5000 (घर का) +25%
सिंचाई 3000 1500 (ड्रिप) +20%
कुल लाभ 20000 32000 +60%

निष्कर्ष

सच्चाई यह है कि ज्यादा पैसा लगाने से हमेशा ज्यादा मुनाफा नहीं होता l सही ज्ञान, योजना और प्रबंधन की ही असली ताकत है l

आज का सफल किसान वही है जो कम लागत में ज्यादा उत्पादन कर सके और बाजार को समझे l

केस स्टडी:

आईसीएआर (2022) के अनुसार, जिन किसानों ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम अपनाया उनकी आय में 2-3 गुना वृद्धि हुई, जबकि लागत में कमी आई l

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON