ब्रुक इंडिया ने अश्व कल्याण क्षेत्र मे तकनीकी साझेदारी के लिये आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

0
1523

ब्रुक इंडिया ने अश्व कल्याण क्षेत्र मे तकनीकी साझेदारी के लिये आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

 

गाज़ियाबाद, 30th दिसम्बर 2020
ब्रुक इंडिया ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अंतर्गत अश्व अनुसंधान एवं स्वास्थ्य अध्ययन, और छात्रों, कर्मचारियों प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश में कामकाजी अश्वों और उनके अश्व पलकों को लाभ होगा ।
समझौता ज्ञापन पर डॉ आर.के. जोशी, डीन, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, एएनडीयूएटी विश्वविद्यालय और ब्रुक इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राष्ट्रीय निर्देशक, (सेवानिवृत्त) ब्रिगेडियर जे.एस. धर्माधीरण द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस साझेदारी के माध्यम से, दोनों संगठन अपनी निहित तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सहयोग करेंगे, जो राज्य में बेहतर अश्व कल्याण गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
इस साझेदारी मे ब्रुक इंडिया एएनडीयूएटी विश्वविद्यालय को फील्ड डाटा और प्रयोगशाला नमूनों के संग्रह मे भी समर्थन करेगा। इसके अलावा, दोनों संस्थान संयुक्त ज्ञान विनिमय गतिविधियों एवं वेबिनार का संचालन भी करेगे, पारस्परिक रूप से लाभप्रद विकासात्मक परियोजना विकसित करने, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों और कर्मचारियों के लिए कौशल वृद्धि के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करेंगे।
यह समझौता ज्ञापन दो प्रमुख संस्थानों के बीच एक दीर्घकालिक संबंध की शुरुआत है, जो राज्य में अश्व कल्याण केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने के लिए नए उपकरण और तकनीक विकसित करेंगे। यह अनुमान है कि इस समझौते से अश्व पालक समुदाए के सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा ।
2019 के पशुधन जनगणना के अनुसार घोड़ों, गधों व खच्चरों की आबादी में भारी गिरावट के बावजूद, उत्तर प्रदेश में अभी भी देश की सबसे बड़ी अश्व आबादी है जिस पर काफी लोगो की रोज़ी रोटी निर्भर है।

READ MORE :  Bombay High Court directs Mumbai societies to take action against guards using sticks against dogs

ब्रुक इंडिया:

ब्रुक हॉस्पिटल फॉर एनिमल्स (भारत) या ब्रुक इंडिया एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है जो की 1956 के अधिनियम की धारा 25 (अब कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8) के तहत पंजीकृत । ब्रुक इंडिया एनिमल वेलफ़ैर बोर्ड ऑफ इंडिया के अंतर्गत पशु कल्याण संस्थान के रूप मे पंजीकृत है। हमारा लक्ष्य देश में कमजोर काम करने वाले घोड़ों, गधों और खच्चरों के जीवन को बदलना है। हम उनकी तत्काल पीड़ा को दूर करते हैं और लोगों, समुदायों और संगठनों के साथ काम करके स्थायी परिवर्तन पैदा करते हैं। ताकि काम करने वाले अश्वो और अश्व पालक समुदाए की स्थिति में सुधार हो सके।
2001 में अपनी स्थापना के बाद से, ब्रुक इंडिया 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अश्व पालक समुदायों के उत्थान के लिए काम रहा है, जिसमें बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए लिंक क्लिक करे (www.thebrooke.org/our-work/india)

एएनडीयूएटी विश्वविद्यालय:

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज,अयोध्या 1975 में स्थापित देश का एक प्रमुख कृषि एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान है। एक्ट मे दिये गए जनादेश के आधार पर विश्वविद्यालय राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, अनुसंधान और कृषि विस्तार गतिविधियों के लिए समर्पित है। जनादेश को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय ने निम्नलिखित लक्ष्यों को निर्धारित किए हैं: राज्य के नागरिकों के लिए कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर पैदा करना, उपयुक्त अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रमों और प्रदेश के नागरिकों के लिए विकास के लिए विशिष्ट परियोजनाओं और योजनाओं को लागू करना।
अधिक जानकारी के लिए लिंक क्लिक करे (www.nduat.org/)

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON