गाय पालन का व्यवसाय

0
834

गाय पालन का व्यवसाय

डॉक्टर आरपी दिवाकर

सहायक प्राध्यापक  पशु सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग

पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय कुमारगंज अयोध्या

सरकार पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं दिन प्रतिदिन पशुपालन विभाग के माध्यम से लोगों के बीच ला रहे हैं  किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न विभागों को अपनी योजनाएं कृषकों के समझ गांव में जाकर उनको प्रेरित करने के लिए कहा है   किसान या पशुपालक अपनी आए दोगुनी कर सकते हैं परंतु उपयुक्त जानकारी होना अति आवश्यक है किसान कृषि के साथ.साथ पशुपालन के माध्यम से अपनी आय का स्रोत बढ़ा सकते हैं आज के दौर में किसानों के लिए आय  सबसे बड़ी चिंता की बात है। कृषि के अलाव गाय पालन किसान भाइयों के लिए एक अच्छा व्यवसाय हो सकता है। गाय पालन किसानों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिससे साल भर उन्हें आमदनी मिल सकती है। किसानों की आय दुगुनी करने में गाय पालन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि गाय से ना केवल दूध बल्कि खेती के लिए गोबर की खाद मिल जाता है जिससे खेती की लागत में भी कमी आती है। गौ पालन एक बहुत आसान व्यवसाय है। इसे हर वर्ग किसान कर सकते हैं चाहे वो छोटे हो या भूमिहीन कृषक। गाय पालन का व्यवसाय  सिर्फ एक आय का स्रोत ही नहीं बल्कि लोगों के लिए रोजगार गरीबी और कुपोषण पर काबू पाने पर भी मदद करता है।

गाय पालन क्या है

गाय पालन किसानों के लिए एक तरह का व्यवसाय है जिसमे गायों को संख्या अधिक होती है। इसका मुख्य उद्देश्य आय स्त्रोत को बढ़ाना होता है।

READ MORE :  दुधारू मवेशियों से अधिक दूध उत्पादन मे संतुलित आहार की महत्ता

ऐसे करें गाय पालन की शुरूआत

मार्केट रिसर्च

गाय पालन शुरू करने से पहले आपको पूरी मार्केट रिसर्च करनी होगी। इस प्रक्रिया में आपको भविष्य के लिए योजना बनाना होगा। सबसे पहले गाय की कीमतए उसकी उपलब्धताए दूध की मार्केट आदि का पूरा विवरण जानना होगा।

दुधारू गाय का चयन

गाय पालन में तभी सफलता संभव है जब आपको अच्छी नस्ल की गाय मिलें। ज्यादा दूध देने वाली गाय का ही चुनाव करें। बाजार में कई नस्लों की गाय उपलब्ध है। इसके लिए आप अपने क्षेत्र के अनुसार गाय का ही चुनाव करें।

गाय की स्वास्थ्य की जानकारी

गाय पालन के व्यवसाय में आपको जानवरों में होने वाली बीमारियों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आपको नियमित पशु डॉक्टरों के संपर्क में रहना होगा। आहार की जानकारीगाय पालन में आपको पशु आहार की जानकारी होनी चाहिए।

संतुलित आहार

आपको गाय पालन के व्यवसाय में सफलता दिला सकती है। हरे चारे के लिए आप अपने खेतों में ही उगा सकते हैं। भूसा और हरा चारा खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इसे आप खेती और पशुपालन को एक दूसरे से जोड़ सकते हैं।

दूध निकालना

डेयरी व्यवसाय में एक से अधिक जानवरों की दूध निकालने के लिए आप मशीनों का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी मेहनत और समय दोनों बचाएगी।दूध दूहने के लिए आजकल बाजार में कई प्रकार की मशीनें उपलब्ध हैं। जिसे आप अपनी बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।

उत्पाद की बिक्री

दूध और दूध से बने उत्पाद ही आपको मुनाफा देती है। अतः उत्पाद बेचने की जानकारी का होना अति आवश्यक है। किस उत्पाद का मार्केट आपके इलाके में है और कहां ज्यादा दाम मिल सकता हैए इसकी जानकारी पहले से ही कर लें।

READ MORE :  ग्रीष्मकाल में दुधारू पशुओं की देखभाल, येवम गर्मी से बचाव हेतु उपाय

गाय पालन से लाभप्राचीन समय में पशुओं की सहायता से खेती की जाती थी। क्योंकि खेती के साथ.साथ गाय पालन करने के कई लाभ है। इससे जैविक खेती को पूरी मदद मिलती है। फसलों और जानवरों दोनों को फायदा मिलता है। गायों के गोबर और मूत्र से भूमि की उपजाऊ में शक्ति बढ़ती है। खेती के साथ.साथ गाय पालन करने से किसानों को सालभर आमदनी होती है।गाय पालन करने से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद में लाभ होता है जैसे  दूध दही पनीर।गाय पालन हमेशा कृषि कार्यों में सहायक होता है।गाय पालन से आज के दौर में जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है।यह एकीकृत खेती में सहायक होता है।

एकीकृत खेती इंटीग्रेटेड फार्मिंग खेती है जिसमें कृषि के विभिन्न घटक जैसे. पशु पालन फल और सब्जी उत्पादन मधुमक्खी पालन वानिकी इत्यादि को सम्मिलित किया जाता है। जिससे किसानों को सालभर आय प्राप्त होती रहे।

गाय पालन में इन बातों का रखें खास ध्यान

1 संतुलित मात्रा में आहार और हरा चारा दें

2 गायों को रखने के लिए जगह मानक रूप में रखें

3  गायों का टीकाकरण अवश्य कराएं

4 बाजार की उपलब्धता को ध्यान में रख कर गायों का चुनाव करें

5 गायों में उन्नत नस्लों का चुनाव करें

6 गायों के रहने के स्थान साफ और हवादार रखें

7 गायों के गोशाला में फर्श खुरदरी और नाली के तरफ ढलान हो

8 गायों में गर्मी के लक्षण दिखाई दे तो उस बात पर तुरंत गौर करें।

9 गायों को गर्मी शुरू होने के 12 घंटे बाद ही गर्भाधान कराएं।

10 गाय में स्वदेशी नस्ल ;थारपारकर गिर साहिवाल गंगातीरी हरियाणवी का पालन करना चाहिए।गाय पालन में लागत और कमाई कृषि के साथ गाय पालन अपने आप में एक मुनाफे का सौदा है  जिससे कृषि में भी मदद मिलती है और दोगुनी कमाई भी होती है। अगर इसमें हम लागत की बात करें तो होने वाली कुल कमाई का 70 प्रतिशत भाग गायों के चारे और उनके रखरखाव में खर्च होता हैए बाकी बचा 30 प्रतिशत भाग शुद्ध आय के रूप में मिलता है। आमदनी ज्यादा करने के लिए गायों की संख्या के बारे में बात करें तो 10 गाय पूरे साल में 4 से 5 लाख तक मुनाफा दे सकती है। इसके अलावा गाय का गोबर भी आय का स्त्रोत बन सकता हैए जिसके उपले बनाकर आप बाजार में बेच सकते है। गाय पालन में मुख्य रूप से दूध से बने उत्पाद आपको ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं। जब गायों से आपको दूध मिलने लगे तो उसे सीधा बेचने के बजाय उससे तरह तरह के प्रोडक्ट बना ले जैसे. खोयाए पनीर दही लस्सी घी इत्यादि। जिनसे आपकी अच्छी कमाई हो पायेगी और आप घर से बनी चीजों का लाभ ले पाएंगे।

READ MORE :  दुग्ध शुष्किकरण डेयरी गाय के दुग्धकाल चक्र का सबसे महत्वपूर्ण चरण

https://www.pashudhanpraharee.com/deshi-gou-plalan/

https://hindi.nvshq.org/dairy-farming-business-kaise-shuru-kare-gai-palan-in-hindi/

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON