डॉक्टर इकरामूल हक की असामयिक निधन से पशुपालन विभाग में शोक की लहर

0
326
डॉक्टर इकरामूल हक की असामयिक निधन से पशुपालन विभाग में शोक की लहर
पशुधन प्रहरी , जमशेदपुर ,23 नवम्बर 2020
प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय मानगो, जमशेदपुर में पदस्थापित पशु चिकित्सक डॉक्टर एकरामुल हक की कल दिनांक 22 नवंबर 2020 को असामयिक निधन हो गई। डॉक्टर हक विगत 5 सालों से इस पशु चिकित्सालय में पदस्थापित थे ।शांत, मृदुल स्वभाव तथा अपने कार्यों में समर्पित डॉक्टर हक् के इस तरह चले जाने से पशुपालन विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के पशुपालकों में शोक की लहर व्याप्त है। डॉक्टर हक अपने पीछे 1 पुत्र तथा तीन बेटियां छोड़ गए जिसमें बेटा सबसे बड़ा है। विगत डेढ़ साल पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया था। डॉक्टर एकरामुल हक मूलतः गोड्डा जिले के महागामा के रहने वाले थे।
आज जमशेदपुर के पशुपालन विभाग के सभी पदाधिकारी तथा कर्मचारीगण ,गोलपहारी स्थित ज़िला पशुपालन कार्यालय मे दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।
Please follow and like us:
Follow by Email
Facebook

Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Nomination Invited for Breed Conservation Award