शीत-श्रृंखला (कोल्ड चेन) प्रणाली का महत्व

0
4563

शीत-श्रृंखला (कोल्ड चेन) प्रणाली का महत्व

डॉ प्रतिभा शर्मा1, डॉ रोहिणी गुप्ता2, डॉ आदित्य अग्रवाल3, डॉ शिल्पा गजभिए2
1.पशुपालन विभाग, (म. प्र.)
2. पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर, (म. प्र.)
3. पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, रीवा, (म. प्र.)

शीत-श्रृंखला (कोल्ड चेन) वह प्रक्रिया है जिसमे टीके को ठन्डे तापमान मे रखा जाता है। टीके बहुत नाजुक जैविक पदार्थ है जो धीरे-धीरे कमजोर होते जाते है। यह कमजोर होने की प्रक्रिया तब बहुत तेज हो जाती है, जब टीकों का तापमान बताई गई सीमा को पार कर जाता है। यदि टीकों को उचित तापमान पर रखा जाये तो उनकी क्षमता लम्बे समय तक बनी रहती है। इन्ही कारणों से टीको को निर्धारित समय सीमा में निश्चित रूप से प्रयोग करना चाहिए।
शीत-श्रृंखला प्रणाली के निम्न तीन मुख्य घटक है
1. व्यक्ति- उपकरणों का उपयोग एवं देखभाल करते है तथा स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करते है।
2. उपकरण- सुरक्षित भंडारण एवं टीकों के लाने ले जाने के उपयोग में आते है।
3. प्रक्रिया- टीकों के त्वरण तथा उपयोग पर नियंत्रण एवं कार्यक्रम की व्यवस्था में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया।
मुख्यतः दो तरह के शीत-श्रृंखला उपकरण रखे जाते है।
1. आइस लाइन्ड रेफ्रीजिरेटर – इसमें तापमान ़2°ब् से ़8°ब् रहता है, जिसमें टीकों का भण्डारण किया जाता है। कई बार ठंडे होने के बाद ये रेफ्रिजरेटर 24 घंटों में 8 घंटे बिजली न मिलने पर भी टीकों का सुरक्षित भंडारण कर सकते है।
2. डीप-फ्रीजर -तापमान 8°ब् से ज्यादा या 2°ब् से नीचे चला जाये तो तुरंत अधिकारी को सूचित करना चाहिए।
टीकों के परिवहन के लिए शीत-श्रृंखला व्यवस्था
1. टीका वैक्सीन केरियर -इन केरियरों की दीवारें एवं ढक्कन मोटे होते है तथा एक खास प्रकार के पदार्थ से बने होते है जो ताप को अंदर जाने नहीं देते है। इनमें 4 जमें हुए आइस पैक्स रखे जाते है जो टीकों को निश्चित तापमान पर ठंडा रखते है। ये सामान्यतः 24 घंटों तक टीकों को ठंडा रखते है और 15-20 शीशियाँ ले जायी जा सकती है।
2. एक दिवसीय केरियर -ये केरियर छोटे होते है, जिनमें केवल दो आइस पैक्स रखे जा सकते है। इनमें सामान्यतः 6-8 शीशियाँ ले जाई जाती है और 6-8 घंटे तक वैक्सीन का ठंडा रखा जा सकता है।
याद रखने योग्य बिंदु
1. टीका केरियर को धूप में नहीं रखना चाहिए।
2. केरियर का ढक्कन खुला नहीं छोड़ना चाहिए।
3. केरियर्स को साफ और सूखा रखना चाहिए।
4. जमे हुए आइस पैक्स को ही इस्तेमाल करे और जब तक आइस पैक्स में आइस र रखी है, केरियर को काम में लिया जा सकता है, बर्फ पूर्णतः पिघलते ही टीकों को स्थानांतरित करना चाहिए।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  TULAREMIA AS AN INFECTIOUS DISEASE &  BIOLOGICAL WEAPON THREAT