आपके खरगोश को ये खिलाएँ

0
2328

 

आपके खरगोश को ये खिलाएँ    

डॉ. योगेश आर्य (नीम का थाना)

खरगोश की प्रमुख नस्ले न्यूजीलेंड हवाईट, सोवियत चिंचीला, जर्मन अंगोरा इत्यादि नस्ले पाली जा रही हैं| खरगोश को पिंजरे और “डीप-लिटर-सिस्टम” दोनों ही आवासीय व्यवस्थाओ मे पाला जा सकता है| उचित तापमान 25 डिग्री सेन्टीग्रेड और सूर्य का प्रकाश आने की व्यवस्था होनी चाहिए, परंतु गर्मियों में तेज धूप से बचाया जाना चाहिए| खरगोश को, शरीर भार का 5 प्रतिशत के बराबर आहार की आवश्यकता होती हैं| खरगोश को खाने मे हरा चारा और दाना मिश्रण दिया जाना चाहिए| आजकल बाजार मे “फीड-पेलेट्स” भी उपलब्ध हैं| गर्मियों में बार- बार पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करवाए, जरूरत पड़े तो बर्फ भी डाल सकते हैं।|

खरगोश के दांत लगातार बढ़ते रहते हैं, इसलिए इसको दाँतो को घिसने के लिए हरा चारा अवश्य दिया जाना चाहिए| हरे चारे मे हरी घास, हरी सरसों और हरी पत्तेदार सब्जियाँ दी जा सकती हैं| सब्जियों मे पालक, कद्दू, गाजर-मूली, गाजर-मूली की पत्तियाँ, चकुंदर और खीरे की पत्तियाँ दी जा सकती हैं| इसके अलावा फल-फूल भी दिये जा सकते हैं| धूल भरा चारा नही खिलाया जाना चाहिए|

खरगोश के दाने मिश्रण मे निम्न घटक मिलाये जाने चाहिए-

पोषक तत्व मात्रा
गेंहू, मक्का 28  प्रतिशत
मूंगफली की खल 20 प्रतिशत
तिल की खल 5 प्रतिशत
चावल पॉलिश/ चापड़ 35 प्रतिशत
चना/छोले 10 प्रतिशत

 

इसके अलावा आहार मे 1.5 प्रतिशत मिनरल-विटामिन और 0.5 प्रतिशत नमक आवश्यक रूप से मिलाया जाना चाहिए| खरगोश को दाना मिश्रण सुबह 7 बजे और शाम को 5 बजे दिया जाना चाहिए| हरा चारा शाम के वक़्त देना चाहिए क्योंकि ये शाम के वक़्त अधिक सक्रिय रहते हैं| गर्मियों में खरगोश के रहने और खेलने का स्थान छाया में ही होना चाहिए। जरूरत महसूस हो तो हेयर-कट भी दे देवें। खरगोश को डिहाइड्रेशन न हो जाये और न ही ये ताप-घात का शिकार हो जाये इसके विशेष प्रबंध किये जाने चाहिए। पंखे-कूलर की मदद ली जा सकती हैं।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  COMMERCIAL BROILER RABBIT FARMING : A LUCRATIVE BUSINESS IN INDIA