गांधी जी खुद को स्वस्थ रखने के लिये रोज पीते थे बकरी का दूध, जानिए यह कितना फायदेमंद है

0
275

पशुधन प्रहरी नेटवर्क,
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2019,

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे हैं। गांधी जी रोजना दूध पीते थे, लेकिन वे गाय या भैंस का नहीं बल्कि बकरी के दूध का सेवन करते थे। वास्तव में बकरी के दूध में विशिष्ट प्रकार के पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने में सहायता करते हैं। बकरी के दूध के इन्हीं गुणों के कारण गांधी जी बकरी का दूध पीना पसंद करते थे। जाहिर है कि दूध में कैल्शियम और प्रोटीन सहित अन्य जरूरी तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इसलिए दूध को संपूर्ण आहार भी माना जाता है। यह हर उम्र के लोगों के शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और बच्चों के शारीरिक विकास सहित हड्डियों को मजबूत रखने का कार्य करता है। आइये जानते हैं बकरी का दूध पीने के क्या फायदे हैं।

बकरी का दूध आसानी से पच जाता है

बकरी के दूध में गाय या भैंस के दूध के अलावा कम मात्रा में लैक्टोस पाया जाता है जो आसानी से पच जाता है। इसके अलावा इसमें पाये जाने वाले फैट ग्लोब्यूल्स भी छोटे होते हैं जिसके कारण पेट गड़बड़ नहीं होता है और पाचन ठीक रहता है। बकरी के दूध के अलावा इसके दूध से बना दही खाना भी फायदेमंद है।

Goat Milk त्वचा के लिए फायदेमंद

बकरी के दूध में फैटी एसिड होता है जो त्वचा की अंदर और बाहर दोनों तरह से देखभाल करता है। इसके अलावा यह स्किन को मॉश्चराइज करता है और त्वचा को कोमल बनाता है। बकरी के दूध में उच्च मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो मुहांसों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा का रंग निखारने में भी सहायक होता है।

READ MORE :  झारखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ का आज तीसरा दिन का आंदोलन पूर्णतः सफल रहा।आगे की रणनीति कल दिनांक 05जुलाई 20 की कार्यकारणी की आपात बैढ़क में तय की जाएगी।

Goat Milk कैल्शियम और खनिज से भरपूर

गाय के दूध में 28 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है जबकि बकरी के दूध में 33 प्रतिशत कैल्शियम होता है। इसकी वजह से यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। कैल्शियम के अलावा बकरी के दूध में आयरन, मैग्निशियम और फॉस्फोरस भी उच्च मात्रा में मौजूद होता है।

सूजन से मुक्ति दिलाता है बकरी का दूध

गाय के दूध में 20 अलग अलग प्रकार के एलर्जेंस मौजूद होते हैं। इसके सेवन से खासतौर से बच्चों को एलर्जी होती है जो उनके वयस्क होने तक बनी रहती है। जबकि बकरी के दूध में कोई एलर्जेंस नहीं होता बल्कि इसमें ए 2 केसीन पाया जाता है जिसका सेवन करने से शरीर में सूजन नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाता है Goat Milk

बकरी के दूध में उच्च मात्रा में फैटी एसिड होता है। इसे पीने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है और अधिक ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा यह हृदय रोगों से बचाना है और कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।

महात्मा गांधी अपने पूरे जीवन काल में बकरी का दूध ही पीते थे और स्वस्थ एवं फिट रहते थे। विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण आज भी बहुत से लोग बकरी के दूध का सेवन करना पसंद करते हैं।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON