पशु के खाने में रुचि बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा

0
908

पशु चारा ना खाए तो घर पर कर सकते हैं नीचे दिए गए घरेलु इलाज
जिससे आपकी पशुधन स्वस्थ एबं सुरक्षित रहेंगे।
(How To Increase Digestion Of Animal Cow\Buffalo)

१/ मीठा सोडा ५० ग्राम पशु को पानी के साथ मिलाकर पिलाएं।
२/ १०० ग्राम लहसुन को छिलका निकाल कर देसी घी मैं तल लेना हैं, उसके बाद पतर मैं जो बची हुई घी होगा वह बाजरे के आटा मिलाकर २ से ३ गोले बनाने हैं।सामग्री उतना ही होना चाहिए की गोले २/३ बन पाए।और उस गोले को अपनी पशु को खिलाये।
३/ सेंधा नमक पशु को चारे मैं मिलाकर खिलाएं।इससे पशु का हाजमा ठीक होगा।
४/ नीम के पत्ते महीने मैं दो बार खिलाइये ताकि पशु के पेट मैं कोई कीड़ा न रहे और पेट मैं इन्फेक्शन घाव जो भी होगा वो ठीक होगा और पेट साफ़ रहेगा नीम के पत्ते से।
५/ २५० ग्राम भांग के पत्ते ,२५ ग्राम काला नमक, २५ ग्राम सेंधा नमक,और २५ ग्राम आजवाइन को मिलाकर चटनी जैसे एक पेस्ट बना लेना हैं, और उसको १० ग्राम के गोले(टेबलेट) का आकार मैं बना ले फिर उसको सूखा लेना हैं और अपने पशुओं को चारा खिलाने के बाद एक सूखा हुआ गोली एक देना हैं अगर बछड़ा हो तो गोली के आधा हिस्सा देना हैं।यह नुश्खा अपनाने के बाद पशु अच्छे से चारा खाने लगेगा।
जब आपको लगे की पशु के खान पान सही हो गया हैं तब इसको देना बंद कर दे।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  गायों और भैंसो में पैपिलोमा या मस्सों के लक्षण, कारण एवं इलाज