बकरी और भेड़ों में गर्भपात:- कारण, रोकथाम और समाधान
लेखक: डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अमृता प्रियदर्शी, डॉ अनुपम सोनी, डॉ. प्रत्यांशु श्रीवास्तव, डॉ.आशुतोष मिश्रा
Corresponding author : Dr. Anoop Kumar (Ph.D. Scholar (ARGO), ICAR- NDRI, Karnal)
Email: anoop.vet2017@gmail.com
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी और भेड़ न केवल दूध, मांस और ऊन का स्रोत हैं, बल्कि छोटे किसानों और महिलाओं की आर्थिक रीढ़ भी हैं। बल्कि ये करोड़ों किसानों, विशेषकर महिलाओं और छोटे सीमांत पशुपालकों के लिए आजीविका, पोषण और वित्तीय सुरक्षा का मजबूत आधार भी हैं। इन पशुओं पर आधारित सूक्ष्म-आर्थिक ढांचा अक्सर कम निवेश और अधिक उत्पादन के सिद्धांत पर चलता है, लेकिन जब इन जानवरों में गर्भपात जैसी समस्याएँ सामने आती हैं, तो इसका असर केवल झुंड पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समुदाय की आजीविका पर पड़ता है।
गर्भपात के कारण: एक नजर में:-
बकरी और भेड़ों में गर्भपात के मुख्यतः दो प्रकार के कारण होते हैं:
- संक्रामक कारण:
- बैक्टीरिया: ब्रुसेला, लिस्टीरिया, कैंपिलोबैक्टर
- वायरस: केप्राइन हर्पीसवायरस, ब्लूटंग, बॉर्डर डिज़ीजवायरस
- परजीवी:टॉक्सोप्लाज्मा गोंडी
- ज़ूनोटिक रोग: कॉक्सिएला बर्नेट्टी (क्यू फीवर)जो इंसानों को भी बीमार कर सकता है
- गैर-संक्रामक कारण:
- विषैली वनस्पतियाँ: जैसे ब्रूमवीड, लोकोवीड
- पोषण की कमी: तांबा, सेलेनियम, विटामिन A, मैग्नीशियम
- दवाओं का दुष्प्रभाव: एस्ट्रोजन, ग्लूकोकोर्टिकॉइड्स, लेवामिसोलआदि
गर्भपात की पहचान और परीक्षण
- क्लिनिकल लक्षण:
- गर्भ गिरने से पहले या तुरंत बाद बकरी सुस्त हो जाती है
- कई बार लंगड़ाहट, ज्वर या थनों में सूजन दिखाई देती है
- नमूनों की जांच:
- प्लेसेंटा (अपरा): भूरा, गाढ़ा स्राव
- भ्रूण: ममीकरण, जिगर में धब्बे, फेफड़ों में विकृति
प्रयोगशाला परीक्षण:
- पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन: यह तकनीक रोग के डीएनए की पहचान करके बहुत प्रारंभिक अवस्था में भी संक्रमण को पकड़ लेती है|
- एंजाइम-लिंक्ड इम्यूनो-सॉरबेंट एसे: यह शरीर में मौजूद एंटीबॉडी या एंटीजन को खोजता है, जिससे संक्रमण की पुष्टि होती है|
- संस्कृति विधियाँ: बैक्टीरिया, परजीवी की पुष्टि
जोखिम: ज़ूनोटिकयानी इंसानों तक फैलने वाला संक्रमण
- ब्रुसेलोसिस, क्यू फीवर, औरटॉक्सोप्लाज्मोसिस जैसे संक्रमण पशुओं से इंसानों में जा सकते हैं
- विशेषकरगर्भवती महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को खतरा अधिक
- बचाव हेतुप्लेसेंटा, भ्रूण, स्राव को हाथ लगाने से बचें, दस्ताने पहनें
रोकथाम और समाधान: क्या करें?
- स्वच्छता एवं जैव-सुरक्षा
- गर्भ गिराने वाली बकरी/भेड़ कोतुरंत अलग करें
- अपशिष्ट (प्लेसेंटा, भ्रूण)को जला दें या गड्ढे में गाड़ें
- झुंड के संपर्क में आए सभी जानवरों कीनिगरानी रखें
- टीकाकरण
- स्थान के अनुसारब्रुसेला, क्लैमाइडिया, कैंपिलोबैक्टर के टीके उपलब्ध हो सकते हैं
- स्थानीय पशु चिकित्सक से सलाह लेकर टीकाकरण योजना बनाएं
- दवाएँ और पोषण
- संक्रमण के समयऑक्सीटेट्रासायक्लिन जैसी एंटीबायोटिक उपयोगी हो सकती है
- खनिज मिश्रण में तांबा, सेलेनियम और विटामिन एअवश्य शामिल करें
- चराई क्षेत्र मेंविषैली वनस्पतियों की पहचान कर उन्हें हटाएं
भारतीय संदर्भ: क्यों जरूरी है सतर्कता?
- भारत में लगभग15 करोड़ से अधिक बकरियाँ और भेड़ें हैं (कृषि एवं पशुपालन गणना – 20वीं पशुगणना, 2019)। यह जनसंख्या देश के कृषि-आधारित ग्रामीण समाज के लिए पोषण, आजीविका और जैविक संपदा का एक प्रमुख स्रोत है।इन पशुओं का पालन अधिकांशतः छोटे, सीमांत किसानों द्वारा पारंपरिक और अनौपचारिक ढंग से किया जाता है। परिणामस्वरूप, जब इन जानवरों में गर्भपात या भ्रूण हानि जैसी घटनाएँ होती हैं, तो न तो उसका प्रयोगशालागत परीक्षण कराया जाता है, और न ही औपचारिक रूप से रिपोर्टिंग होती है। इससे रोग के मूल कारणों की पहचान बाधित होती है।
- ऐसे संक्रामक रोगमेलों, हाट-बाजारों, चराई के खुले क्षेत्रों और एक से दूसरे झुंड के संपर्क के माध्यम से तेज़ी से फैल सकते हैं, खासकर जब जैव सुरक्षा उपायों का पालन नहीं होता।
- इस संदर्भ में विशेष चिंता का विषय यह है किइन पशुओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी महिलाएं, जो दूध दोहन, चारा देना, और जन्म के समय सहयोग करती हैं—वे ज़ूनोटिक रोगों (जो पशु से मनुष्य में फैलते हैं) के लिए सबसे असुरक्षित और संवेदनशील वर्ग बन जाती हैं। उनमें ब्रुसेलोसिस, क्यू फीवर और टॉक्सोप्लाज़्मोसिस जैसे संक्रमणों का खतरा अधिक रहता है, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए यह अत्यधिक घातक हो सकता है।
भारतीय परिप्रेक्ष्य में व्यावहारिक चुनौतियाँ और समाधान:
- छोटे किसानों के लिए टीकाकरण और परीक्षण की व्यवहारिक कठिनाई
भारत में बकरी और भेड़ पालन मुख्यतः छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों द्वारा किया जाता है। ये किसान सीमित संसाधनों, स्थानीय चारा, और पारंपरिक देखभाल पद्धतियों पर निर्भर होते हैं। ऐसे में जब कोई वैज्ञानिक सलाह दी जाती है — जैसे PCR या ELISA परीक्षण, या बार-बार टीकाकरण — तो उसकी लागत और उपलब्धता दोनों ही इन किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं। हालांकि भारत सरकार ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘ब्रुसेलोसिस’ और ‘खुरपका-मुंहपका’ के निशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है, लेकिन बहुत-से किसानों को इस योजना की जानकारी नहीं होती, कई इलाकों में टीके समय पर नहीं पहुंचते, या पशु स्वास्थ्य कर्मियों की कमी होती है और गर्भपात से जुड़ी अन्य बीमारियों (जैसे टॉक्सोप्लाज़्मोसिस, क्यू|| फीवर) के लिए टीके उपलब्ध ही नहीं हैं|
समाधान के सुझाव (भारतीय दृष्टिकोण से)
-
- कृषि विज्ञान केंद्र, राज्य पशुपालन विभाग, औरग्राम पंचायतों को मिलकर गर्भपात-जांच शिविर और टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाने चाहिए
- मुक्त परीक्षण/टीकाकरण के लिए सब्सिडी योजनाएंग्रामीण स्तर पर लागू हों
- स्वास्थ्य पुस्तिका (health card)की तर्ज पर गर्भवती पशुओं की ट्रैकिंग योजना शुरू होनी चाहिए
- सरल, क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्टर, रेडियो कार्यक्रमऔर महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाए|
पशु कल्याण और नैतिक पहलू: किसान और पशु दोनों की चिंता जरूरी
जब एक गर्भवती बकरी या भेड़ गर्भ गिरा देती है, तो अक्सर उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। गर्भपात के बाद:
- दर्द, थकावट, बुखार, या प्लेसेंटा के आंशिक निष्कासनजैसे लक्षण दिखाई देते हैं,
- लेकिन अधिकतर किसानउसे सिर्फ आराम के लिए छोड़ देते हैं, उचित चिकित्सकीय देखभाल नहीं देते। यह न केवल पशु के प्रति अमानवीय है, बल्कि इससे संक्रमण के फैलने और पशु की जान जाने का भी खतरा होता है।
विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड यह स्पष्ट रूप से मानते हैं कि गर्भपात के बाद पशु कल्याण प्रबंधन में “दर्द प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और आवश्यक हो तो इच्छामृत्यु (युथानसिए) जैसे विकल्प महत्वपूर्ण हैं।
समाधान के सुझाव
गर्भपात के तुरंत बाद बकरी/भेड़ को दर्द निवारक और एंटीबायोटिक देना अनिवार्य होना चाहिए।यदि पशु की स्थिति गंभीर हो और उपचार संभव न हो, तो प्रशिक्षित पशु चिकित्सक द्वारा मानवीय इच्छामृत्यु की व्यवस्था की जानी चाहिए। किसानों को चाहिए कि वे पशु चिकित्सक से गर्भपात के बाद देखभाल प्रोटोकॉल समझें और उसका पालन करें।
निष्कर्ष: चेतना ही सुरक्षा है
बकरी या भेड़ का गर्भपात केवल एक प्रजनन समस्या नहीं है यह आजीविका, सार्वजनिक स्वास्थ्य और नस्ल संरक्षण से सीधे जुड़ा हुआ एक व्यापक विषय है। इस समस्या को केवल प्राकृतिक दुर्घटना मानकर टालने की बजाय, हमें इसे समझदारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखना होगा।यदि पशुपालक और फार्म प्रबंधक मिलकर निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करें:
- गर्भपात या अन्य लक्षणों के दिखाई देते हीसमय पर परीक्षण करवाएं,
- झुंड में स्वच्छता, जैव-सुरक्षा और अपशिष्ट प्रबंधन कीसख्त व्यवस्था बनाए रखें,
- गर्भवती जानवरों केपोषण में संतुलित खनिज और विटामिन की पूर्ति करें,
- और किसी भी रोग या लक्षण परवैज्ञानिक सलाह और प्रशिक्षित पशु चिकित्सक की राय अवश्य लें,
- तो हम इस अदृश्य संकट को न केवल समय रहतेनियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि अपने पशुधन व्यवसाय को टिकाऊ और लाभकारी भी बना सकते हैं।
“जागरूकता ही पहला इलाज है और हर सफल प्रजनन का पहला कदम भी”



