अपनी दुधारू गाय खुद तैयार कीजिये-भाग 5

0
155

अपनी दुधारू गाय खुद तैयार कीजिये – भाग 5

बछिया को चार दिन की उम्र से छब्बीस सप्ताह की उम्र तक जो काफ स्टार्टर दिया जाएगा उसमें क्रूड प्रोटीन की मात्रा लगभग 22 प्रतिशत रखनी होगी। साथ ही उसमें प्रचुर मात्रा में कैल्सियम और फॉस्फोरस के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स भी उपस्थित होने चाहिए।

काफ स्टार्टर को घर पर भी बनाया जा सकता है। एक सौ किलोग्राम काफ स्टार्टर 39 किलोग्राम मक्का, 22 किलोग्राम गेहूँ के चौकर, 20 किलोग्राम मूंगफली की खली, 16 किलोग्राम सोयाबीन, 2 किलोग्राम अच्छी गुणवत्ता का विटामिन मिनरल मिक्सचर और 1 किलोग्राम साधारण नमक को भली भांति मिलाकर बनाया जा सकता है।

सातवें महीने से बारहवें महीने तक वृद्धिदर कम से कम 300 से 400 ग्राम प्रतिदिन होनी चाहिए। इस प्रकार एक साल की होने पर बछिया का वजन कम से कम 125 किलोग्राम से 140 किलोग्राम हो जाएगा।

सातवें महीने में बछिया को लगभग 5 किलोग्राम हरा चारा, 1 किलोग्राम भूसा और डेढ़ किलोग्राम रातिब मिश्रण देना होगा।

इसके बाद हर महीने सौ सौ ग्राम रातिब मिश्रण बढ़ाते चले जाएंगे और बारहवें महीने में 2 किलोग्राम रातिब मिश्रण तक ले आएंगे। हरा चारा हर महीने 1 किलोग्राम बढ़ाएंगे और बारहवें महीने में 10 किलोग्राम तक ले आएँगे और भूसा लगभग 1 किलोग्राम ही देते रहेंगे।

सातवें महीने से लेकर बारहवें महीने तक जो रातिब मिश्रण देना है उसमें क्रूड प्रोटीन की मात्रा लगभग 20 प्रतिशत रखेंगे।

बीस प्रतिशत क्रूड प्रोटीन वाला रातिब मिश्रण बनाने के लिए 40 किलोग्राम मक्का, 30 किलोग्राम गेहूँ का चोकर, 27 किलोग्राम मूंगफली की खली, 2 किलोग्राम अच्छी गुणवत्ता का विटामिन मिनरल मिक्सचर और 1 किलोग्राम साधारण नमक भली भांति मिलाना होगा।

READ MORE :  दुधारू पशुओं में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का प्रयोग तथा मनुष्यों पर इसका दुष्प्रभाव: एक भ्रम

आज के लिए इतना ही। कल बात करेंगे एक साल से दो साल की उम्र के दौरान औसर की वृद्धिदर, उसके खानपान और आवश्यक रातिब मिश्रण बनाने की विधि की।

क्रमशः

डॉ संजीव कुमार वर्मा
प्रधान वैज्ञानिक (पशु पोषण)
केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON