उपायुक्त पलामू द्वारा जिला के रिक्त पशुपालन विभाग के पदों का प्रभार जिला मत्स्य पदाधिकारी, पलामू को ग्रहण करने का आदेश से पशु चिकित्सकों में रोष, झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ ने आंदोलन की धमकी दी

0
155

प्रेस विज्ञप्ति

30/06/2020

झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ का आह्वान,

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक -सह- संयुक्त सचिव, श्री अंजनी कुमार के पत्र के आलोक में उपायुक्त पलामू ने जिला के रिक्त पशुपालन विभाग के पदों का प्रभार जिला मत्स्य पदाधिकारी, पलामू को ग्रहण करने का आदेश निर्गत किया है। जो नियम विरुद्ध है, जिसका संघ ने विरोध करते हुए नियमों के उल्लंघन होने का दस्तावेज संलग्न कर आदेश वापस लेने का पत्र दिया है,
परन्तु
हम पशु चिकित्सकों की भावनाओं को दरकिनार करते हुए दिनांक 27.06.2020 को जिला मत्स्य पदाधिकारी, पलामू ने पशु शल्य चिकित्सालय के पद पशु शल्य चिकित्सक का प्रभार ग्रहण किया है।

यह हमारे लिए अपमानजनक है।

साथियों, संघ के समक्ष अपने वैधानिक हितों की रक्षा के लिए आन्दोलन करने की परिस्थितियां पैदा हो गई है, हम पशुचिकित्सकों के समक्ष अब कोई दूसरा विकल्प शेष नहीं है। संघ सदस्यों से आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी का आह्वान करता है,

आन्दोलन के कार्यक्रम की रुपरेखा निम्न प्रकार है।

दिनांक 02 जुलाई 20 से 04 जुलाई 20 तक काला फीता/बिल्ला लगा कर कार्यालय में कार्य सम्पादन करेंगे।

इसी बीच, कार्यकारिणी और कठोर कदम उठाने पर सदस्यों के साथ विमर्श भी करती रहेगी।

अपने जिलों में पूरे आन्दोलन का स्थानीय समाचार पत्रों में दैनिक। प्रकाशन की व्यवस्था करेंगे।

सदस्य गण आन्दोलन कार्यक्रम का फोटो/ सेल्फी (details के साथ) संघ की आधिकारिक whatsapp ग्रुप JVSA1/JVSA2 में अधिकतम संख्या में रोजाना Post करेंगे।

निवेदक,
अध्यक्ष एवं महामंत्री,
झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ, राँची।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Aviagen India Hosts Second Annual Leadership Summit