अभियान चलाकर पशुओं में ब्रुसेल्ला का टीका लगा रहा पशुपालन विभाग 

0
85
BRUCELLOSIS VACCINATION DRIVE IN HEIFERS
Oplus_0

अभियान चलाकर पशुओं में ब्रुसेल्ला का टीका लगा रहा पशुपालन विभाग 

देवरिया।

जनपद में अभियान चलाकर पशुओं में ब्रुसेल्ला टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य ने बताया कि चार माह से आठ माह तक के बछिया एवं पड़िया को यह टीका लगाया जा रहा है। यह टीका पशु को ब्रुसेल्ला बीमारी से बचाव करती है जिसमें पशु का गर्भावस्था के अंतिम तीन महीने में संक्रामक गर्भपात हो जाता है। विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि यह बीमारी संक्रमित पशुओं से मनुष्यों में भी हो सकता है, इसलिए यह टीका लगवाना अतिआवश्यक है। बैतालपुर विकास खंड में सुभाष चन्द्र व पशु मित्र पंकज मणि त्रिपाठी,रजनीश यादव,धर्मेंद्र यादव एवं सुनील कुमार गांव गांव जाकर टीकाकरण कार्य कर रहे हैं। 30 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। सभी पशुपालक अपने पशुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से टीकाकरण हेतु करा लें।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  Cattle feed makers get more time to adhere to BIS norms