पशुओं में रोग निदान के लिए गोबर की जांच

0
460
पशुओं में रोग निदान के लिए गोबर की जांच
पशुओं में रोग निदान के लिए गोबर की जांच

पशुओं में रोग निदान के लिए गोबर की जांच “

 

पशु रोग निदान

किसी भी समस्या के बाहरी लक्षणों से आरम्भ करके उसके  मूल कारण का ज्ञान करना निदान कहलाता है। निदान की विधि ‘विलोपन’ पर आधारित है। निदान का बहुत महत्व है। जब तक रोग की सटीक पहचान न हो जाए, तब तक सही दिशा में उपचार असंभव है। यह सही है कि अनेक रोग स्वयमेव अच्छे हो जाते हैं और प्रकृति की निवारक शक्ति को किसी की सहायता की अपेक्षा नहीं होती, परंतु अनेक रोग ऐसे भी होते हैं जिनमें प्रकृति असमर्थ हो जाती है और तब चिकित्सा द्वारा सहायता की आवश्यकता होती है। सही और सटीक चिकित्सा के लिए आवश्यक है कि निदान सही हो। सही निदान का अर्थ यह है कि कष्टदायक लक्षणों का आधारभूत कारण और उसके द्वारा उत्पन्न विकृति का सही रूप समझा जाए। शरीर के द्रव्यों का परीक्षण भी निदान के लिए अनेक जानकारियाँ देता है जिसके लिए  रक्त, मल, मूत्र, दूध, गोबर आदि का परीक्षण किया जाता है। गोबर निरीक्षण (Cow dung analysis) में गोबर के नमूने की सहायता से पाचन तंत्र की समस्याओं, पोषण अवशोषण में कमी, जीवाणु या विषाणु संक्रमण आदि बीमारियों का पता चलता है। यह भी याद रखना जरुरी है कि दवाइयों के सेवन से गोबर प्रभावित होता है, इसके रंग, गंध, आकार, मात्रा व अन्य रूपों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए जांच से लगभग एक हफ़्ता पहले पशुओ को दवाइयों न देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एंटी- डायरियल, एंटी- पैरासाइट, एंटीबायोटिक व अन्य दवाओं का परहेज करना बहुत जरूरी है।

एक साधारण गाय, भैस एक दिन रात में 12 से 18 बार गोबर करती है, जिससे 20 से 40 कि.ग्रा. गोबर मिलता है। केवल गोबर का निरीक्षण करके (Cow dung analysis) आप पशु के पेट में चल रही चयापचय क्रिया तथा उसके आहार  के असंतुलन का पता कर सकते हैं।

लक्ष्ण संभावित कारण दिशानिर्देश समाधान
गहरे रंग का पतला गोबर आहार में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन होना या रेषों की कमी आहार में प्रोटीन एवं रेषों का संतुलन बनाना
हल्के रंग का पतला गोबर ऑसिडोसिस (अफारा) आहार में रूमेन बफर या खमीर मिलाना।
सामान रूप से ढीला गोबर अधिक प्रोटीन या अपर्याप्त ऊर्जा आहार में प्रोटीन व ऊर्जा का संतुलन बनाना
सामान रूप से कड़ा गोबर अधिक रेशे या ऊर्जा। नमक की कमी, पानी कम पीना प्रोटीन या शुक्रोज की कमी या रेषों की मात्रा ज्यादा होना उत्पादन बढ़ाने के लिए आहार में पोषक तत्वों के घनत्व को बढ़ाना
बुलबुले युक्त  असमान गोबर अम्लरक्तता आहार में रूमेन बफर या खमीर मिलाना। आहारीय असंतुलन व शुश्क पदार्थ को देखें। एक ही समय में ज्यादा फीड न दें।
गोबर में अनाज के दाने दाने की पिसाई में कमी या ऑसिडोसिस दांतों की जाँच एवं आहार में रूमेन बफर या खमीर मिलाना।
बुलबुले युक्त दस्तावार गोबर, गाय का गन्दी होना अंतड़ीयों की टी.बी., ज्यादा फीड, पारगमन अवधि में कुप्रबन्धन नियन्त्रण के लिए पशु चिकित्सक से मिलें।
श्लेष्मायुक्त ताजा गोबर फंफूद विष साईलेज प्रबन्धन में सुधार। फीड के संघटकों को जांचें।
दस्त संक्रामक रोग, विष प्रयोग पशु चिकित्सक से मिलें।
READ MORE :  ढेलेदार त्वचा रोग (एलएसडी): मवेशियों के लिए एक उभरता हुआ खतरा

गोबर का आंकलन (Cow Dung Analysis)

गोबर स्थिरता, पाचन तंत्र में क्या हो रहा है, का एक बहुत अच्छा संकेत है व यह दर्शाता है कि  पशु द्वारा कितनी कुशलता से राशन का इस्तेमाल कर रहा है। गोबर की नियमित निगरानी, सामान्य स्वास्थय और उत्पादन के साथ-साथ पशुओं के आहार संबंधी समस्याओं को पहचानने का एक उपयोगी तरीका है। एक ही साथ ब्याई हुई गायों में गोबर एक जैसा होना चाहिए। यदि किसी पशु में अम्लरक्तता (Acidosis in Cattle) होगी तो उसे दस्त लग जाएगें वह खाना छोड़ देगी। इससे रूमेन पारगमन धीमा हो जाता है व गोबर सख्त हो जाता है, वह दोबारा से भरपेट खाना खाती है जिससे रूमेन में समस्या होने से पशु को दस्त लगजाते हैं। इस प्रकार गोबर की विभिन्न प्रकार की स्थिरतता देखने को मिलती है। गोबर का आंकलन करते समय उसका आकार, बनावट व गन्ध पर विचार करना चाहिए।

1: ढीला  पानी वाला दस्तावार गोबर

इस प्रकार को गोबर बीमारी को इंगित करता है, जिसके कई कारण हो सकते है । ऐसी स्थिति में कुल्हों पर गोबर लगा रहता है। गाय गोबर को एक चाप की तरह करती है। चारे में अधिक प्रोटीन व कम रेशे इस प्रकार के गोबर का कारण होते हैं। इसका एक कारण नरम घास होता है जिससे पशुओं में चपापचयी रोग का खतरा रहता है। पशु अतिरिक्त नॉन प्रोटीन नाईट्रोजन प्रक्रिया में ऊर्जा का उपयोग करते हैं जिससे उनमें स्वास्थ सम्बन्धी समस्याएं आ जाती हैं।

2कस्टर्ड की तरह का गोबर

इस प्रकार के गोबर में गोबर के छींटे जमीन पर दूरतक गिरते हैं तथा  गोबर का उचित ढेर नही बनता। कल्हों पर गोबर लगा रहता है। गोबर के ढेर की ऊँचाई 2.5 सेंटी मीटर से ज्यादा नही होती। पशु इस प्रकार का गोबर तब करते हैं जब वे रसीली, नरम घास खाते हैं या उनका खाना सन्तुलित न हो। पशुओं में चपापचयी रोग का खतरा रहता है।

READ MORE :  CRD IN POULTRY-LAYERS

3: आदर्श गाढ़ेपन वाला गोबर 

4 से 5 सेंटी मीटर ऊँचाई लिये दलिये की तरह होता है, जिसके ऊपर बीच में हल्का सा गड्डा बनता है। गोबर एक जगह पर हल्की सी आवाज के साथ गिरता है। पशु के कुल्हे साफ रहते हैं। यह जूते से नही चिपकता। ऐसा पशु रोगमुक्त होता है ।

4: गाढ़ा  भारी गोबर 

इस प्रकार का गोबर जमीन पर गिरने से 5 सेंटी मीटर सेज्यादा ऊँचाई का ढेरनुमा आकार बनाता है, जो जूते के तलवे पर चिपकता है व जूते का निशान उस पर झूट जाता है। दूध से छोड़ी गयी गायों के लिए इस प्रकार का गोबर ठीक है। लेकिन दूध देने वाली गायों में आहारीय असंतुलन को दर्शाता है। इस प्रकार का उन पशुओं में देखने को मिलता जिनमें प्रोटीन की मात्रा कम व रेशेदार तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है।

5: सख्त गोबर

इस प्रकार का गोबर बिस्कुट की तरह सख्त व गेंद की तरह का ढेर बनाता है व इस पर जूते का निशान उस पर झूट जाता है। दूध देने वाली गायों में अवांछनीय होता है। इस प्रकार का गोबर यह दर्शाता है कि चारे में प्रोटीन व ऊर्जा की कमी है व रेशेदार तत्वों की मात्रा ज्यादा है। इस तरह का गोबर करने वाले दूधारू पशुओं का दुग्ध उत्पादन (Milk Production) कम होता है। पशुओं में निर्जलीकरण इस समस्या को और ज्यादा बढ़ावा देता है। पशु के पाचन तंत्र में रूकावट होने पर इस प्रकार के लक्ष्ण देखने को मिलते हैं।

जांच कब करवानी चाहिए :-

  • पशु के दस्त होने पर |
  • आपरा (पेट फूलना )आने पर |
  • दूध उत्पादन में गिरावट |
  • चारा कम खाने पर |
  • बहुत ज्यादा चिकनाई युक्त गोबर या मल पास करने पर |

जांच करने पर क्या पता लगाता है :-

  • पेट में कीड़े कृमि से होने वाले रोग का पता लग सकता है |
  • गोबर की जांच करने से परजीवी के अंडे लार्वा और उसिस्ट देखकर परजीवी किस तरह का है |
  • चिरकालिक कमजोरी या लगातार दस्त में गुदाद्वार में पिंच या गोबर की स्मीयर की Z-N स्टेनिग करने पर जोहन्स रोग का पता लग सकता है |
  • खाने वाले चारे में फफूंद लगी हो तो गोबर जांच से फफूंद जनित रोग का पता कर सकते हैं |
READ MORE :  गायों और भैंसो में पैपिलोमा या मस्सों के लक्षण, कारण एवं इलाज

जांच हेतु सैंपल कैसे एकत्रित कैसे करें :-

  • आवश्यक सामग्री :- क्लीन डाई कांच की वायल या पॉलिथीन के बैग
  • % फार्मलीन
  • 5% पोटैशियम डाईक्रोमेट आदि

गोबर का सैंपल लेने का तरीका या विधि :-

  • गोबर या मल पशु के गुदाद्वार से सीधे ही ले सकते हैं
  • अगर गोबर जमीन पर गिरा हुआ है तो उसका ऊपरी भाग को कुछ मात्रा में ले सकते हैं
  • सैंपल (2- 5gm) संग्रह करने के बाद उसमें 5-10 बूंदे 10% फार्मलीन मिला देवें
  • सैंपल को अच्छे तरीके से अंकित कर दें ताकि जांच करने पर पता चले कि सैंपल किस पशु का है
  • जाँच हेतु’ पशु रोग निदान प्रयोगशाला में भेजें

पशुओं में रोग के निदान हेतु जांच :-

पशुओं में रोग निदान के लिए रूमिनल लिक्वर की जांच करवाने का उचित समय समय – जब पशु खाना कम कर दिया हो खाना ठीक से पचता न हो, गैस बनी हो या खाना आंते में फंसा हो |

गाय भैंस बकरी और भेड़ रूमेन में कुछ जीवाणु तथा प्रोटोजोआ पाचन के लिए जरूरी होते हैं रूमेन का PH में परिवर्तन जीवाणुओं तथा प्रोटोजोवा के कार्य करने की क्षमता अर्थात पचाने की क्षमता कम कर देता है | जिससे पशुओं में खाना पचता नहीं और स्थिति अपच कहलाती है |

रूमेन लिवर की जांच से हम क्या पता लगा सकते हैं – रूमेन PH की जांच से हम इन सूक्ष्मजीवों की सक्रियता का पता लगाते हैं |

रूमेन लिवर का रूप सामान्य PH- 6.8- 7.2 |

अगर PH  6.5 से कम रूमेन एसिडोसिस |

अगर PH 7.5 से ज्यादा रूमेन अल्क्लोसिस |

अगर एसिडोसिस है तो पशु को सोडियम बाई  कार्बोनेट देते हैं और अगर अल्क्लोसिस है तो सिरका देते है |

रूमेन लिवर का सैंपल कैसे के – उसके लिए निडील (16 या18 गाज) सिरिंज (20ml) और टेस्ट ट्यूब |

विधि – पशुओं के बाई तरफ पैरा लम्बर फोसा में निडील को अंदर डालके और उसको दबा के 2 – 5 मि.ली.फ्युड इक्कटा करते हैं |

PH स्ट्रिप की मदद से तुरंत PH की जांच आवश्यक है तो और अगले टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेजे |

 

    डॉ. प्रकाश चन्द्र सांवल

असिस्टेंट प्रोफेसर (आर.आर.सी.वी.ए.एस. देवली टोंक )

  डॉ.निखिल श्रंगी

असिस्टेंट प्रोफेसर (आर.आर.सी.वी.ए.एस. देवली टोंक )

पशु रोगों के निदान हेतु की जाने वाली जाचें

 

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON