पूर्बी सिंहभूम के लैलाम गांव में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जिओ चैट वर्चुअल कैम्प कार्यक्रम का आयोजन

0
866

30 अगस्त। पशुधन प्रहरी नेटवर्क

पूर्बी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड के लैलाम गांव में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जिओ चैट वर्चुअल कैम्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा किसान भाई बहनों को पशुओ के स्वास्थ्य , रोग एवम रखरखाव के बारे जानकारी दी गयी जिओ चैट के माध्यम से दी गयी , एव उनके समस्या का भी समाधान बतया गया। पशुपालकों को बताया गया कि वे बरसात के दिन में कैसे अपने पशुओं का रखरखाव तथा उचित प्रबंधन कर सकते हैं साथ ही उनको इस मौसम में होने वाली बीमारियों के विषय में भी जानकारी दी गई । इस दौरान पशु पालकों द्वारा पशु पालन से संबंधित विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे गए तथा उसका समाधान डॉ राजेश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया। डॉ सिंह ने पशुपालकों को परंपरागत पद्धति द्वारा पशुओं के उपचार के विषय में बताया कि वह कैसे अपने घर में उपलब्ध संसाधनों के द्वारा दवाई बनाकर के पशुओं का इलाज कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान संध्या कूजुर ने रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ़्री हेल्पलाइन नंबर 1800 419 8800 की जानकारी किसानों को दी जिस पर समय समय पर वह कृषि पशुपालन एवं मौसम संबंधित जानकारी ले सकते है।

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON
READ MORE :  India to Host a Key Regional “EU-India Region” Hybrid Workshop on Sustainable Food Systems in Delhi