वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तेलंगाना राज्य चैप्टर का गठन
हैदराबाद, 20 अगस्त 2026: वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने तेलंगाना राज्य चैप्टर का गठन कर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस चैप्टर में वरिष्ठ प्रशासकों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों, पालतू पशु चिकित्सकों, पशु चिकित्सा पेशेवरों और पशु चिकित्सा विद्यार्थियों को शामिल करते हुए राज्य में पशु चिकित्सा व्यवसाय को सुदृढ़ करने, पशु कल्याण को बढ़ावा देने तथा एसोसिएशन के उद्देश्यों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
डॉ. एम. वी. रेड्डी, आईएएस (सेवानिवृत्त) को राज्य अध्यक्ष तथा डॉ. सुरेश पोथानी को राज्य एसोसिएट अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रो. (डॉ.) एम. किशन कुमार और डॉ. के. सिम्हा राव को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. (डॉ.) डी. सकाराम राज्य कोषाध्यक्ष तथा डॉ. पुलिकंटी राधाकृष्ण राज्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
डॉ. बी. भगवान रेड्डी और डॉ. ए. अंजैया को राज्य संयुक्त सचिव, जबकि डॉ. जी. शंभु लिंगम और प्रो. (डॉ.) सुजाता सिंह को राज्य संगठन सचिव नामित किया गया है।
राज्य कार्यकारिणी समिति में डॉ. सुरेश वड्राफ, डॉ. सालुवाजी श्रीधर, डॉ. बी. बी. वेंकट राजू, डॉ. पोट्टाला वेंकटेश्वरलु, डॉ. ए. हरीश गौड़, डॉ. पी. प्रसन्ना, डॉ. सीएच. प्रवीण कुमार, डॉ. मंचिकटला श्रीनिवास, डॉ. एस. रंजीत कुमार, डॉ. जे. रजिया सुल्ताना, डॉ. मालोथ पल्लवी, डॉ. मोहम्मद साजिद, डॉ. सुमन पल्थ्यावत, श्री जे. मल्लेश और श्री के. हिमेश को शामिल किया गया है।
राज्य सलाहकार मंडल में डॉ. मनमोहन सिंह, आईएएस (सेवानिवृत्त), डॉ. वी. प्रभाकर राव, पूर्व कुलपति, डॉ. के. कोंडल रेड्डी, पूर्व कुलसचिव और डॉ. पांडुरंगा राव को शामिल किया गया है। राज्य विशेषज्ञ पैनल में प्रो. (डॉ.) वी. रामसुब्बा रेड्डी, प्रो. (डॉ.) बी. रमेश गुप्ता और डॉ. अशोक कुमार वलुपदासु को स्थान दिया गया है।
पशु चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावी प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से डॉ. एम. नागराजु यादव को फील्ड वेटरनेरियन्स फोरम का राज्य संयोजक तथा डॉ. डी. मुरलीधर को पेट प्रैक्टिशनर्स फोरम का राज्य संयोजक नामित किया गया है।
नवगठित वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया तेलंगाना राज्य चैप्टर राज्य के पशु चिकित्सा समुदाय के लिए एक साझा व्यावसायिक मंच के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से व्यावसायिक संवाद, ज्ञान का आदान-प्रदान, वैज्ञानिक गतिविधियों और सहयोगात्मक पहलों को प्रोत्साहित करते हुए तेलंगाना में पशु चिकित्सा व्यवसाय के विकास और पशु कल्याण को आगे बढ़ाया जाएगा।
वेटरनरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नवगठित तेलंगाना राज्य चैप्टर की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए तेलंगाना में पशु चिकित्सा व्यवसाय, पशु कल्याण और एसोसिएशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।



