डा. सी.एम. सिंह जन्म शताब्दी वर्ष समारोह (30.09.2021 से 30.11.2022) एवं स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव काल के दौरान भारत में पशु-चिकित्सा विज्ञान में प्रगति पर राष्ट्रीय वेबीनार श्रृंखला

0
515

डा. सी.एम. सिंह इंडोवमेंट ट्रस्ट, बरेली, उ.प्र. 243122

(cmset.org)

दिनांकः 30.09.2021

डा. सी.एम. सिंह जन्म शताब्दी वर्ष समारोह (30.09.2021 से 30.11.2022) एवं स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव काल के दौरान भारत में पशु-चिकित्सा विज्ञान में प्रगति पर राष्ट्रीय वेबीनार श्रृंखला

प्रतिपत्र

विषयः अखिल-भारतीय डा. सी.एम. सिंह स्मृति जन्म शताब्दी वर्ष निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, 2021, इत्यादि

 

डा. सी.एम. सिंह इंडोवमेंट ट्रस्ट, बरेली, उत्तर प्रदेश, पशु चिकित्सा विज्ञान (बीवीएससी, एमवीएसी तथा पीएचडी) के छात्रों से अखिल-भारतीय डा. सी.एम. सिंह स्मृति जन्म शताब्दी वर्ष निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, 2021 हेतु अंग्रेजी व हिन्दी भाषा में प्रविष्टियां/ निबन्ध आमंत्रित करता है। इस निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का ध्येय पशु चिकित्सा विज्ञान के युवा छात्र/छात्रायें भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान के अगुआ डा. सी.एम. सिंह को, उनकी जन्म शताब्दी वर्ष (30.11.2021-30.11.2022) के सुअवसर पर, उनके प्रेरणादायक जीवन एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों को जानंे। अतः लगभग 3000-4000 शब्दों के निबन्ध का विषय “डा. सी.एम. सिंहः जीवन तथा भारत में पशु-पालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की प्रगति में उनका योगदान” है। लेख मौलिक, अप्रकाशित, स्पष्ट सुलेख में लिखायु या  टाइम्स न्यू रोमन/ कृति देव 010 फोंट में टंकित एवं प्लेगीरिस्म या साहित्यिक चोरीविहीन होना चाहिये। लेख के मूल्यांकन में विषय वस्तु तथा शुद्ध व्याकरण को महत्व दिया जायेगा। इस विषय पर  सूचना डा. सी.एम. सिंह इंडोवमेंट ट्रस्ट, बरेली, उ.प्र. की वेबसाइट ;(cmset.org) या “डा. सी.एम. सिंहः लाईफ, साइंटिफिक कंट्रीेब्यूशन्स एंड मैम्योर्स विद इलेस्टेशंस” तथा “डा. चिंतामणि सिंहः जीवन कथा तथा उनकी पशु-चिकित्सा विज्ञान को देन” पुस्तक से प्राप्त की जा सकती है। इन पुस्तकों के पीडीएफ को ट्रस्ट की वेबसाइट प्रकाशन मेनू में देखा व डाऊन लोड किया जा सकता है। अंग्रेजी तथा हिन्दी मूल के निबन्धों पर तीन-तीन, पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेेंगे। प्रत्येक निबन्ध का मूल्यांकन तीन-तीन स्वतंत्र विशेषज्ञों से करवाया जायेगा। पुरस्कारों में नकद धनराशि, बहुरंगी प्रमाण-पत्र तथा उपर्युक्त उल्लेखित डा. सी.एम. सिंह की जीवनी दी जायेगी। लेख प्रतियोगिता व पुरस्कार के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण निम्नानुसार हैः

READ MORE :  भारतीय पशुपालकों की आय में वृद्धि कैसे करें

प्रथम पुरस्कार  – 2000 रू.

द्वितीय पुरस्कार – 1500 रू.

तृतीय पुरस्कार – 1000 रू.

प्रत्येक प्रविष्टी हेतु आवश्यक जानकारीः  छात्र का नाम, पशु चिकित्सा विज्ञान पाठ्यक्रम (बीवीएससी, एमवीएसी तथा पीएचडी), ईमेल आईडी, मोबाईल नम्बर व पूर्ण डाक पता पिन कोड सहित देना आवश्यक है।

ट्रस्ट द्वारा निबन्ध प्राप्त करने की अंतिम तिथिः 15.11.2021

परिणाम घोषणा की तिथिः 25.11.2021

पुरस्कार वितरणः पुरस्कार डुवासू, मथुरा में 30.11.2021 को डा. सीएम. सिंह जयंती के सुअवसर पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार कार्यक्रम में दिया जायेगा या आॅन लाईन अथवा डाक द्वारा जैसा उचित होगा, भेजा जायेगा। समस्त प्रतिभागी छात्रों को भागीदारी प्रमाण-पत्र आॅनलाईन भेजा जायेगा।

पुरस्कृत निबंध ट्रस्ट की सम्पत्ति होगे तथा इनका पीडीएफ ट्रस्ट की वेबसाईट पर अपलोडया प्रकाशित किया जायेगा। निबन्ध, प्रतियोगिता-संयोजक डा. विश्व बंधु चतुर्वेदी, प्रधान वैज्ञानिक, पशु पोषण विभाग, भाकृअप-भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जत नगर, बरेली 243 122 उ.प्र. को प्रेषित किये जायंेे। (सम्पर्कः ईमेल आईडीः chaturvedivb@gmail.com   मोबाईल नं. 9456470477)

प्रतियोगिता प्रायोजकः प्रतियोगिता संयुक्त रूप से ट्रस्ट तथा डा. कुलदीप धामा, प्रधान वैज्ञानिक, विकृति विज्ञान विभाग, भाकृअप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली, उ.प्र. द्वारा प्रायोजित की जा रही है।

मीडिया पार्टनर -पशुधन प्रहरी

प्रतिपत्र जारीकर्ताः डा. रमेश सोमवंशी, मानद-सचिव, डा. सी.एम. सिंह इंडोवमेंट ट्रस्ट, ए-336, राजेन्द्र नगर, बरेली 243 122 उ.प्र. (सम्पर्कः ईमेल आईडी dr.rsomvanshi@ gmail.com /  मोबाईल नं. 9837658052)

Please follow and like us:
Follow by Email
Twitter

Visit Us
Follow Me
YOUTUBE

YOUTUBE
PINTEREST
LINKEDIN

Share
INSTAGRAM
SOCIALICON